कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय: कुलपति ने किया दाखिले के लिए पोर्टल का उद्घाटन, हैंडबुक ऑफ इंफॉर्मेशन का विमोचन

Symbolic picture.
X
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने ऑनलाइन दाखिले के लिए आईयूएमएस पोर्टल-2024 -25 का उद्घाटन किया और हैंडबुक ऑफ इंफॉर्मेशन-2024 का विमोचन किया।

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने वीरवार को यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन दाखिले के लिए आईयूएमएस पोर्टल-2024 -25 का उद्घाटन किया। इसके साथ कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने ऑनलाइन दाखिले से सम्बन्धित हैंडबुक ऑफ इंफॉर्मेशन-2024 का विमोचन भी किया। कुलपति ने कहा कि हाल ही में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा प्रदेश की पहली ए- प्लस-प्लस ग्रेड यूनिवर्सिटी बनी है। स्वायत्तता प्राप्त विश्वविद्यालयों की श्रेणी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 8वें स्थान पर है।

विवि में लागू की न्यू एजुकेशन पॉलिसी

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि देश में सबसे पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभी यूजी प्रोग्राम्स में सत्र 2022-23 से एनईपी-2020 को लागू किया जा चुका है। सम्बन्धित महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 से सभी प्रावधानों के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किया गया है। सत्र 2024-25 से विश्वविद्यालय के सभी पीजी प्रोग्राम्स में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किया गया है। विवि के विद्यार्थियों को नई एजुकेशन पॉलिसी के अनुसार ही पढ़ाई करवाई जा रही है। ऐसा करके विवि ने सरकार की नीतियों को आगे बढ़ाया है।

130 प्रोग्राम्स के लिए 23 मई से 15 जून तक करें आवेदन

विश्वविद्यालय के अकादमिक मामलों के डीन प्रो.अनिल वशिष्ठ ने बताया कि यूजी एवं इंटिग्रेटिड के 130 प्रोग्राम्स के लिए इच्छुक विद्यार्थी आईयूएमएस पोर्टल पर 23 मई 2024 से 15 जून 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं 63 पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए 23 मई 2024 से 15 जून 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 23 मई 2024 से 28 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिले से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूके डॉट एसी डॉट इन पर उपलब्ध है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story