Haryana News: कुलदीप बिश्नोई ने लिखी CM नायब सैनी को चिट्ठी, कैबिनेट में हुए फैसले को रद्द करने की मांग, जानें पूरा मामला

Kuldeep Bishnoi Letter To CM Nayab Saini
X
कुलदीप बिश्नोई।
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को कुलदीप बिश्नोई ने पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1974 को निरस्त करने के कैबिनेट के फैसले पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है।

Kuldeep Bishnoi Letter To CM Saini: हरियाणा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सीएम से आग्रह किया है कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1974 को समाप्त करने से पहले एक बार फिर से विचार किया जाना चाहिए। कुलदीप बिश्नोई ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1974 को निरस्त करके वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-2024 को लागू करने का आदेश दिया गया।

सीएम से फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील

कुलदीप बिश्नोई ने नायब सैनी को लिखे पत्र में लिखा कि उन्हें जानकारी मिली है कि प्रदेश सरकार ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1974 को समाप्त करके नया वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-2024 अधिसूचित किया है। जिसके तहत प्रदेश में नर नीलगाय को अधिकृत तौर पर मारने की अनुमति दी गई है। उन्होंने आगे लिखा कि यह फैसला वन्य जीव प्रेमियों और खासकर बिश्नोई समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

उन्होंने लिखा कि बिश्नोई समाज वन्य जीवों की रक्षा करने के लिए जाना जाता है। कुलदीप बिश्नोई ने आगे सीएम सैनी से अपील करते हुए लिखा कि बीते दिनों में हुई कैबिनेट बैठक में पास किए गए इस फैसले पर फिर से विचार करके इसे निरस्त किया जाए। इससे वन्य जीवों की रक्षा और वन्य जीव रक्षकों की भावनाओं की सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

2 दिन पहले रोहतक में हुई थी नीलगाय की हत्या

बता दें कि हाल ही में हरियाणा के रोहतक जिले में एक नीलगाय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गांव निंदाना के खेत से नीलगाय का शव बरामद किया गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन्य जीव विभाग को दी। इसके बाद जिले के थाना महम में ग्रामीणों और वन्य जीव विभाग की शिकायत पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: अनिल विज ने शहीद स्मारक का किया निरीक्षण, उद्घाटन के लिए अधिकारियों को दी डेडलाइन

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story