Kaithal:  लिव इन में रह रही युवती को दिया शादी का झांसा, किया दुष्कर्म

Symbolic picture
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
कैथल में लिव इन में रह रही युवती को जल्द शादी करने का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Kaithal: लिव इन में रह रही युवती को जल्द शादी करने का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि मई 2021 से उसकी जान-पहचान विकास नामक युवक के साथ हुई थी। आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया और वे दोनों लिव इन में रहने लगे। उसके बाद आरोपी शादी करने की बात कहकर बार-बार उससे दुष्कर्म करता रहा। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। बाद में आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शादी का झांसा देकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

शादी का झांसा देकर एक आरोपी ने 16 वर्षीय नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी की जान-पहचान प्रवीन नामक लड़के से थी। पांच नवंबर 2023 को आरोपी ने उसकी लड़की को शादी करने का झांसा दिया और घर में अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। तब से लेकर अब तक आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

लिफ्ट देने के बहाने किशोरी को कार में बैठाया, फिर किया दुष्कर्म

लिफ्ट देने के बहाने किशोरी को कार में बैठाकर दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने चलती कार में वारदात को अंजाम दिया और उसे गांव में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता 17 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि वह शहर में निजी प्रतिष्ठान में कार्य करती है। छह जनवरी को दोपहर के समय वह अपना काम निपटाकर घर जाने के लिए सड़क पर खड़ी थी। इस दौरान एक कार में दो युवक आए और उसे गांव में छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। बाद में आरोपियों ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे गांव में छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों में से एक का नाम मंजीत है। जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story