A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
HSSC Recruitment: हरियाणा सरकार ने सभी विभागों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार की ओर से कई विभागों में ग्रुप C और D में 5 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए राज्य सरकार ने सभी विभागों, बोर्ड, निगमों को लेटर भेजकर ग्रुप C और D के खाली पदों का आग्रह पत्र हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के पास भेजने के लिए कहा है। बता दें की भी इन दोनों ग्रुपों में 60 हजार खाली पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। कुछ तकनीकी कारणों से पेंच फंसा हुआ है, लेकिन जल्द ही इस पर सरकार काम शुरू करने वाली है।
सीईटी के आधार पर होगी भर्ती
राज्य सरकार जिन नए और पदों पर भर्ती करने जा रही है, उसमें युवाओं को बड़ी राहत दी जाएगा। इन नए पदों पर भर्ती पहले हो चुके कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) के आधार पर ही होगी। अभी तक ग्रुप C के लिए एक और ग्रुप D के लिए एक CET हो चुका है। कहा यह जा रहा है कि जब तक दूसरा सीईटी नहीं हो जाता तब तक खाली पदों पर भर्ती इसी सीईटी के अनुसार किया जाएगा।
सभी विभागों को दिए गए निर्देश
हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी ऑफिस द्वारा जारी लेटर में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ग्रुप C के वह पद, जिनके लिए मांग पहले ही एचएसएससी को भेजी जा चुकी है, उनके लिए मांग भेजने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा विभागों, बोर्डों और निगमों में वर्तमान भर्ती के अधीन पदों को रिक्त नहीं मानना चाहिए।
सभी विभाग, बोर्ड या निगम के हेड द्वारा यह मांग तैयार करके इसे हरियाणा नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा इस उद्देश्य के लिए बनाए गए पोर्टल hsscor.hkcl.in पर अपलोड किया जाएगा, जिसमें विभागों, बोर्डों और निगमों को पहले दिए गए लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग किया जाएगा।
Also Read: हरियाणा विधानसभा में कई पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन होगा भर्ती के योग्य
युवाओं ने चलाया था अभियान
बताया जा रहा है कि राज्य के बेरोजगार युवाओं ने सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर आग्रह किया था कि सीईटी को क्वालीफाई किया जाए। यह मांग लगातार सरकार से पहले भी की गई थी, लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। युवाओं का कहना था कि सरकार जब भी सीईटी पॉलिसी में संशोधन करें तो इसे क्वालीफाई नेचर का बनाया जाना चाहिए। अभी तक सीईटी स्कोर के अनुसार कुल पदों का चार गुना को शॉर्टलिस्ट कर नॉलेज टेस्ट लेने का नियम है।
