Home Minister Anil Vij बोल: भगवान राम हमारे रोम-रोम में बसे, आज वर्षों पुराना पूर्वजों का सपना हो रहा साकार

Home Minister Anil Vij
X
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज।
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि भगवान राम हमारे रोम-रोम में बसे और आज वर्षों पुराना हमारे पूर्वजों का सपना साकार हो रहा है। 22 जनवरी को राम मंदिर में राम विराजमान होंगे।

Ambala: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि भगवान राम हमारे रोम-रोम में बसते हैं और आज वर्षों पुराना हमारे पूर्वजों का सपना साकार हो रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में बने विशाल एवं भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। उसी दिन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भी आयोजन है और हर भारतवासी इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह व जोश में है। अनिल विज अंबाला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दोपहर नग्गल-खोजकीपुर, प्रभु प्रेम पुरम के संयुक्त कार्यक्रम और शाम रामपुर, सरसेहडी के संयुक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित रहे थे।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा करने का काम करते हैं

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा करने का काम करते हैं। वह दूरदर्शी सोच रखते हैं। देश आजादी की जब 100वीं वर्षगांठ मनाएगा, उस समय हमारा देश भी विकसित राष्ट्र की सूची में शामिल होगा और यह सारा कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाया गया है, 22 जनवरी को वहां पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होगा, इससे पहले नरेन्द्र मोदी ने जो भी बात कही है, उसे पूरा करने का काम किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित बनाने का लिया संकल्प

अनिल विज ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय के रहे नेता कपिल सिब्बल ने तो कोर्ट में यह कह दिया था कि राम तो एक कहानी है लेकिन भगवान राम तो हमारे रोम-रोम में बसते हैं और हमारे लिए जीवन हैं। शांतिपूर्ण तरीके से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मंदिर का निर्माण करवाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है, उसके लिए हम सबको मिलकर कार्य करना है और उनके सपने को साकार करना है। आज विदेशों में भारतीयों का गौरव बढ़ा है। भारतीयों को सम्मान के साथ आदर देने का काम किया जा रहा है।

हमें 37 देशों की श्रेणी में शामिल होने के लिए संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे

अनिल विज ने कहा कि इस भूमंडल पर तीन तरह के राष्ट्र हैं, जिनमें एक अविकसित राष्ट्र है, जिसमें किसी प्रकार का कोई काम नहीं हुआ। दूसरा विकासशील देश जैसे हमारा भारत देश है, जो निरंतर विकास कर रहा है और तीसरा विकसित देश हैं, जिनमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं, ऐसे 37 देश हैं। हमें उन 37 देशों की श्रेणी में शामिल होने के लिए संकल्प लेकर अपने राष्ट्र को भी विकसित राष्ट्र बनाना है। कोई भी कार्य लोगों के सहयोग के बिना पूरा नहीं होता, इसलिए हम सबको मिलकर अपने भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story