JJP में इस्तीफों का सिलसिला जारी: प्रदेशाध्यक्ष निशान सिह के बाद विधायक जोगीराम सिहाग ने पार्टी को कहा अलविदा

Jogiram Sihag resigns from JJP
X
जजपा विधायक जोगीराम सिहाग ने पार्टी से दिया इस्तीफा।
हरियाणा में जननायक जनता पार्टी में इस्तीफों का सिलसिला जारी है। प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह के बाद हिसार के बरवाला से विधायक जोगीराम पार्टी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

MLA Jogiram Sihag Resigns From JJP: हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में इस्तीफों की झड़ी लगी हुई है। नेताओं का एक पार्टी से दूसरे पार्टी में आना-जाना लगा हुआ है। जहां एक तरफ मंगलवार यानी 9 अप्रैल को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह ने बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम है। वहीं, अब जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह के बाद अब हिसार के बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

प्रदेशाध्यक्ष के नाम लिखा लेटर

हिसार के बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम लेटर लिखकर इस बात की जानकारी दी। जोगीराम सिहाग ने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने अपने लेटर में लिखा कि उन्हें पार्टी के सभी दायित्वों और पदों से मुक्त किया जाना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने भी दिया इस्तीफा

वहीं, इससे पहले जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने मौखिक रूप से पार्टी छोड़ने की बात कही थी, लेकिन अब उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को लिखित में अपना इस्तीफा भेज दिया है।

ये नेता भी छोड़ सकते हैं पार्टी

सूत्रों के अनुसार, जननायक जनता पार्टी में इस्तीफों का सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह और विधायक जोगीराम सिहाग के बाद अभी कुछ और नेताओं का इस्तीफा हो सकता है। शाम तक ही कुछ अन्य नेता भी पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, पूर्व मंत्री देवेन्द्र बबली, विधायक ईश्वर सिंह सहित कुछ और नेता भी पार्टी जल्द छोड़ सकते हैं।

जोगीराम सिहाग बीजेपी में होंगे शामिल!

वहीं, जजपा विधायक जोगीराम सिहाग को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी करीबी माना जाता है। ऐसे में उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। सिहाग पहले बीजेपी में ही थे, लेकिन 2019 में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने जजपा का दामन थाम लिया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story