Republic Day 2025: हरियाणा के सीएम सैनी बोले- शहीद परिवारों को मिलेंगे 1 करोड़, अग्निवीरों को सीधी भर्ती में देंगे 10% का आरक्षण

Republic Day 2025 Live update CM Nayab singh saini Governor Bandaru Dattatreya kiran chaudha
X
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में फहराया तिरंगा।
सीएम नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में झंडा फहराया। इस दौरान सीएम सैनी ने ऐलान किया कि 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। वहीं प्रदेश के सभी स्कूलों को 27 जनवरी की छुट्टी रहेगी।

Republic Day 2025:हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में झंडा फहरा दिया है। वहीं फरीदाबाद में राज्य स्तरीयगणतंत्र दिवस का कार्यक्रम हो रहा है। यहां पर राज्य के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा प्रदेश से सभी जिलों में मंत्री, सांसदों, विधायकों और चेयरमैन झंडा फहराया।लाइव अपडेट के लिए हरिभूमि डॉट कॉम के साथ जुड़े रहें।

सीएम सैनी ने फहराया तिरंगा

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में तिरंगा फहरा दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सबके लिए ये बेहद गर्व की बात है कि स्वतंत्रता के आंदोलन में हरियाणा ने अहम भूमिका निभाई थी। अंबाला से ही स्वतंत्रता की चिंगारी सुलगी थी।

-सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पेंशन 40 हजार रुपए प्रति महीना कर दी है। इसके अलावा शहीदों को दी जाने वाली राशि दोगुनी करते हुए 1 करोड़ कर दी गई है।

-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि हमने अग्निवीरों को सीधी भर्तियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है।

-उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसानों के लिए 24 फसलों की MSP पर खरीद की जा रही है। अब तक किसानों के खातों में एक लाख करोड़ से ज्यादा की रकम भेजी जा चुकी है।

-सैनी ने कहा कि बीजेपी सरकार के तीसरे कार्यकाल में 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- 76वें गणतंत्र दिवस की धूम, PM मोदी-आर्मी चीफ ने दी बधाई, झांकियों में दिखेगी देश की ताकत

किरण चौधरी ने कैथल में फहराया तिरंगा

वहीं राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कैथल में तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इसके अलावा कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने करनाल में तिरंगा फहराया।

कुरुक्षेत्र में बीजेपी सांसद नवीन जिंदल ने फहराया तिरंगा

कुरुक्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस लाइन में मनाया गया। यहां समारोह में बीजेपी सांसद नवीन जिंदल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और इसके बाद तिरंगा फहराया। वहीं इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से झांकियां निकाली गई। समारोह के अंत में स्वतंत्रता सेनानी, युद्ध वीरांगनाओं और कारगिल शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया गया।

यमुनानगर में मंत्री रणबीर गंगवा ने फहराया तिरंगा

यमुनानगर के जगाधरी के तेजली खेल परिसर में गणतंत्र दिवस का समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर हरियाणा सरकार के मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद किया और कहा कि शहीदों का बलिदान ही हमारे देश की आजादी का आधार है और हम सबकों उनकी कुर्बानियों को नहीं भूलना चाहिए।

पानीपत में विधानसभा अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में 26 जनवरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

प्रदेश में कहां-कहां किसने फहराया तिरंगा

जानकारी के मुताबिक, अंबाला में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, भिवानी में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, चरखीदादरी में कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, फतेहाबाद में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, गुरुग्राम में मंत्री राव नरबीर सिंह, हिसार में मंत्रीगौरव गौतम, झज्जर में मंत्री राजेश नागर,जींद में मंत्री महिपाल ढांडा, कैथल में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, करनाल में मंत्री श्याम सिंह राणा, कुरुक्षेत्र में मंत्री नवीन जिंदल, महेंद्रगढ़ में सांसद धर्मबीर सिंह, नूंह में आरती राव, पलवल में विपुल गोयल, पंचकूला में विधायक शक्ति रानी शर्मा, पानीपत में स्पीकर हरविंद्र कल्याण तिरंगा फहराएंगे। इसके अलावा रोहतक में मंत्री कृष्णलाल पंवार, सिरसा में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सोनीपत में डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा और यमुनानगर में मंत्री रणबीर गंगवा तिरंगा झंडा फहराया।

ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर कैसे चुने जाते हैं चीफ गेस्ट?

प्रदेश में 26 जनवरी को लेकर पुलिस अलर्ट

हरियाणा में 26 जनवरी को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। आज सुबह से वाहनों की नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है। वहीं जहां पर भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम होंगे। वहां पर पर क्यूआरटी, स्ट्राइंकिंग रिजर्व, लिफ्टिंग पार्टी, बम डिस्पोजल टीम सहित कई टीम तैनात रहेंगी और समारोह में आने-जाने वाले लोगों को नजर रखी जाएगी।

सीएम सैनी ने दी बधाई

सीएम नायब सिंह सैनी ने गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story