Logo
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए जो अन्याय किया, उसके लिए राहुल प्रायश्चित यात्रा करते तो अच्छा रहता। कांग्रेस ने देश को अन्याय व द्वेष के सिवाय कुछ नहीं दिया, जिसका खामियाजा देश को आज तक भुगतना पड़ रहा है।

Chandigarh। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने  कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जाने वाले न्याय यात्रा के संबंध में कटाक्ष करते हुए कहा कि lsquo;राहुल गांधी जी अगर न्याय यात्रा की बजाए यदि प्रायष्चित यात्रा करेंगें तो इन्हें ज्यादा लाभ मिलेगा’। महाराष्ट्र में पूर्व मंत्री मिलिन देवरा के कांग्रेस छोड़ने पर अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी अभी तक अपनी पार्टी के नेताओं को ही न्याय नहीं दे पाए। जो पार्टी में न्याय नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं। राहुल गांधी व गांधी परिवार इसी प्रकार से पार्टी पर अपनी मनमानी थोंपता रहा तो एक दिन कांग्रेस तिहास बन जाएगी।

हिंदू मुस्लिम व जातिवाद के नाम पर समाज को बांटा 

विज मीडिया कर्मियों द्वारा राहुल गांधी की न्याय यात्रा के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी को न्याय यात्रा निकालने की बजाए प्रायष्चित यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस देष के साथ-साथ जो-जो अन्याय किए, उसके लिए प्रायष्चित करना चाहिए। श्री विज ने कहा कि इन्होंने (कांग्रेस) हिन्दू-मुस्लिम के आधार पर इस देष का बंटवारा करवाया, सन 1971 की लडाई में 90 हजार युद्धबंदी (पीओडब्ल्यू) पकडे गए और बिना कुछ लिए वापिस दे दिए। इसके अलावा, संविधान को रौंदकर देष में एमरजेंसी लगाई, एक लाख से ज्यादा लोग आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (मीसा) के तहत बंद कर दिए और कोई दलील नहीं, कोई अपील नहीं।

कांग्रेस ने कई बार संविधान को पैरों तले रौंदा

उन्होंने कहा कि संवैधानिक तौर पर इन्होंने (कांग्रेस) अनेकों बार सरकारों को अपने पैंरों से रौंदा है। उन्होंने कहा कि हमारी चार सरकारें इन्होंने बिना किसी सोच-विचार के बाद तोड दी थी। साल 1984 में सिखों के साथ इन्होंने कत्लेआम कराया और ब्यान देकर उसका समर्थन किया। श्री विज ने कहा कि इनको (कांग्रेस) तो प्रायष्चित करना चाहिए।

5379487