A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Hisar: शहर के आदर्श नगर स्थित सोरगर धर्मशाला के पास एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती के घर में घुसकर कुछ युवकों ने उसे धमकाया था, जिसके कारण युवती ने यह कदम उठाया। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में मृतका की मां की शिकायत पर चार नामजद सहित 9-10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

घर में घुसकर युवकों ने दी थी धमकी

मृतका की मां कैलाश देवी ने बताया कि वह घरेलू कार्य करती है। उसके दो बच्चे है, जिसमें बड़ी लड़की रेखा रानी तथा छोटा लड़का सन्नी है। गत 6 जून को रात 10 बजे वह और उसकी लड़की रेखा रानी घर पर थे। इसी दौरान राहुल, सचिन, रामू व अंकित सहित 9-10 अन्य लड़के घर में घुस आए। अंकित कहने लगा कि आपके पति अंसीलाल के फोन से उसकी बहन को फोन पर गलत मैसेज आए हैं। ऐसा कहते हुए वह उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। वे उसकी लड़की को धमकाने लगे कि तेरे पिता को नहीं छोड़ेंगे। जब वे उसकी लड़की की तरफ भागे तो लड़की ने भागकर खुद को कमरे में बंद कर लिया तथा अपनी चुन्नी को पंखा में बांधकर फांसी लगा ली। इस दौरान भी वे लड़के उससे बहस करते रहे और लड़की को नहीं देखने दिया। जब लड़कों को पता चला कि लड़की ने फांसी लगा ली है, तो वे भाग गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस

पीड़िता ने बताया कि उसने पड़ोसियों की मदद से लड़की को अस्पताल पहुंचाया। एक-दो अस्पतालों में उपचार के बाद वह लड़की को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। महिला के अनुसार उसकी बेटी की मौत का मुख्य कारण वे सभी लड़के हैं, जिन्होंने उसे धमकाया। पुलिस ने अंकित, रामू, राहुल व सचिन सहित 9-10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।