Haryana Rajya Sabha Election: रेखा शर्मा को निर्विरोध चुना गया राज्यसभा सांसद, 2028 तक रहेगा कार्यकाल

Haryana Rajya Sabha Election
X
राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा।
Haryana Politics: हरियाणा में आज राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन रेखा शर्मा को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुन लिया गया है।

Haryana Rajya Sabha Election: हरियाणा में आज यानी 13 दिसंबर शुक्रवार को बीजेपी नेता रेखा शर्मा निर्विरोध राज्यसभा सांसद बन गई हैं। आज नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। ऐसे में रेखा शर्मा के विरोध में कांग्रेस या दूसरी पार्टी के किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा था। जिसके बाद भाजपा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा को राज्यसभा सांसद चुन लिया गया है। रेखा शर्मा को जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है। रेखा शर्मा का कार्यकाल 2028 तक रहेगा।

नौ साल तक अध्यक्ष के तौर पर काम किया

जानकारी के मुताबिक रेखा शर्मा राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर भी काम कर चुकी हैं। रेखा शर्मा ने करीब 9 वर्ष तक राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन के तौर पर काम किया है। रेखा शर्मा ने उत्तराखंड से पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की है। रेखा शर्मा ने मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग में डिप्लोमा किया है। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रख लिया था।

राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद क्या बोलीं रेखा शर्मा ?

मीडिया से बात करते हुए रेखा शर्मा ने कहा कि, मेरी प्राथमिकता मेरी प्राथमिकता लोगों की आवाज बुलंद करना है। राज्यसभा में भी लोगों से जुडें मुद्दों को उठाया जाता है। मैंने 9 साल महिलाओं के हित में काम किया है। लोगों के दुख, दर्द और सशक्तिकरण के लिए जो भी मुझसे बल पड़ेगा मैं वो काम करूंगी।

Also Read: हरियाणा में अपराधों को लेकर बोले भूपेंद्र हुड्डा, बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे अपराधी, सत्ता के सुरूर मंत सो रही बीजेपी

स्वागत कार्यक्रम का आयोजन

रेखा शर्मा ने पंचकूला में भाजपा की सेक्रेटरी पद पर काम किया है। रेखा शर्मा ने बतौर मीडिया प्रभारी भी अपनी सेवा दे चुकी हैं। रेखा शर्मा को राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद उनके स्वागत के लिए हरियाणा भवन में भाजपा ने समारोह का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण बोर्ड हरियाणा की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के अलावा भाजपा के कई नेता मौजूद रहेंगे।

Also Read: हरियाणा में अपराधों को लेकर बोले भूपेंद्र हुड्डा, बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे अपराधी, सत्ता के सुरूर मंत सो रही बीजेपी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story