हरियाणा चुनाव: 5 साल में इतनी बढ़ी पूर्व डिप्टी CM के परिवार की संपत्ति, दुष्यंत के पास है एक फॉर्च्यूनर और 2 करोड़ का सोना!

Dushyant Income
X
दुष्यंत चौटाला।
हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना कलां विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। आइए जानते हैं कि उनके संपत्ति में पिछले पांच साल की तुलना में कितना इजाफा हुआ है।

Dushyant Chautala Net Worth: हरियाणा विधानचुनाव के लिए पूर्व डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वह उचाना कलां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। खबरों की मानें, तो दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala family net worth) ने अपने शपथ पत्र में परिवार की कुल संपत्ति ‌122.36 करोड़ रुपए बताई है, पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 63.6 प्रतिशत ज्यादा है।

जानकारी के मुताबिक, 2019 के विधानसभा चुनावों में चौटाला परिवार की संपत्ति 74.77 करोड़ रुपए बताई गई थी। 5 साल में उनकी संपत्ति में संपत्ति 47.59 करोड़ यानी 63.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। खबरों की मानें, तो दुष्यंत चौटाला के परिवार पर करीब 14.43 करोड़ रुपये का लोन है। जबकि, पिछली बार यह कर्जा 6.83 करोड़ था। वहीं अभी 4.32 करोड़ की संपत्ति का विवाद भी चल रहा है। वहीं दुष्यंत चौटाला की संपत्ति की बात करें तो पांच साल में उनकी संपत्ति करीब 11 करोड़ रुपए बढ़ है। दुष्यंत चौटाला ने अपने शपथ पत्र में अपनी कुल संपत्ति 28 करोड़ 86 लाख रुपए दिखाई है।

दुष्यंत चौटाला के पास है एक फॉर्च्यूनर कार और दो करोड़ का सोना

वहीं पूर्व डिप्टी दुष्यंत चौटाला ने 11 करोड़ से ज्यादा का लोन लिया हुआ है। दुष्यंत के पास एक फॉर्च्यूनर कार है। इसके अलावा उनके पास 2,500 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ 85 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं 62 लाख 90 हजार के कुछ अन्य जूलरी भी हैं।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की पत्नी के पास कितनी है संपत्ति

खबरों की मानें, तो दुष्यंत चौटाला की पत्नी मेघना अहलावत के पास भी 12 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। मेघना के पास करीब 3,100 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत 2 करोड़ 30 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। इसके अलावा मेघना के अकाउंट में 19 लाख 93 हजार 488 रुपए हैं। वहीं उनके पास एक लाख 14 हजार 241 रुपए कैश भी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story