कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का भाजपा पर आरोप: विधानसभा चुनाव में ईवीएम से हुई छेड़छाड़, हरियाणा प्रभारी को मिला था मैसेज

Congress State President Chaudhary Udaybhan.
X
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान। 
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने दावा किया कि आठ अक्टूबर को चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया को मैसेज मिला था, जिसमें भाजपा की सीटें बताई थी।

हरियाणा: कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए आठ अक्टूबर को भेजे एक वाट्सअप मेसेज को दिखाकर ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को दोहराया। उदयभान ने दावा किया कि हरियाणा में मैंडेट चुराया गया है। अगर महाराष्ट्र और झारखंड में भी इंडिया गठबंधन की सरकार नहीं बनी तो इसका सीधे-सीधे मतलब ईवीएम में छेड़छाड़ हुई है। आठ अक्टूबर को चुनाव (Election) के नतीजों से पहले कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया को मैसेज मिला था। मैसेज में पहले ही नतीजों की सटीक भविष्यवाणी की गई थी, जितनी सीटें बताई थी, उतनी सीटें भाजपा जीती और वही सीटें जीती, जिनका जिक्र किया था।

दीपक बाबरिया को सुबह आया था मैसेज

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया को चुनावी नतीजों से पहले सुबह 7:30 बजे मैसेज आया था, जिसमें कांग्रेस 14 सीट लूज करेगी, इस तरह की जानकारी दी गई थी। मैसेज में 14 विधानसभा सीटों पर ईवीएम को हैक कर भाजपा जीत जाएगी, यह दावा किया गया था। तीन मैसेज दीपक बाबरिया (Deepak Babaria) को मिले थे लेकिन उनकी तबीयत खराब थी। इस कारण वही मैसेज हमें 9 अक्टूबर को मिले। दीपक बाबरिया को मिले मैसेज हमें सुबह 8 अक्टूबर को मिल जाते तो नतीजों से पहले भंडाफोड़ कर देते। ईवीएम हैक होने के कारण ही 14 सीट कांग्रेस ने लूज की। मैसेज में सुबह ही बता दिया था कि 14 कौन-कौन सी सीट कांग्रेस हार रही है।

मैसेज भेजने वाले की जान को है खतरा

उदयभान ने बताया कि जिस व्यक्ति ने दीपक बाबरिया को मैसेज भेजा था, वह उस व्यक्ति को जानते हैं। दीपक बाबरिया को आशंका है कि अगर वह उस व्यक्ति का नाम लेंगे तो उसका मर्डर (Murder) हो सकता है। उदयभान ने कहा कि चुनाव आयोग में कांग्रेस ने शिकायत की थी लेकिन कोई वहां से कार्रवाई की उम्मीद नहीं थी। चुनाव आयोग पहले ही सरकार के इशारे पर काम कर रहा था। उदयभान ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस अब कोर्ट जाएगी। कांग्रेस के नेताओं की तरफ से जल्द ही हाइकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। महाराष्ट्र व झारखंड में भी इंडिया गठबंधन के पक्ष में एक तरफा माहौल है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story