'कुछ नेताओं ने दायित्व नहीं निभाया': राव दान सिंह ने किरण चौधरी पर बोला हमला, कहा- विधानसभा चुनाव में जनता जवाब देगी

Rao Dan Singh on Kiran Chowdhar
X
कांग्रेस राव दान सिंह।
हरियाणा की महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने हार का ठीकरा पार्टी के नेताओं पर मढ़ दिया है। उन्होंने भीतरघात करने का आरोप लगाया है।

Rao Dan Singh Rao on Kiran Choudhary: लोकसभा चुनाव के नतीजे के आए अभी एक सप्ताह का समय भी नहीं बीता की हरियाणा में कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर हार का आरोप मढ़ने लगे हैं। दरअसल, महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक एवं लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार रहे राव दान सिंह आज चरखी दादरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यहां उन्होंने चुनाव में मिली हार के कारणों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बैठक के बाद वे मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कांग्रेस में नेताओं द्वारा भितरघात का आरोप लगा दिया।

कार्यकर्ताओं का जताया आभार

कांग्रेस नेता राव दान सिंह ने चरखी दादरी में बाढ़ड़ा व दादरी दोनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सबसे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान बाढ़ड़ा विधानसभा क्षेत्र से 27 हजार से अधिक वोटों की बढ़त देने पर बार-बार लोगों का धन्यवाद किया। वहीं इस दौरान उन्होंने हार के कारणों व आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। मीटिंग के बाद वे मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा पार्टी के ही कुछ लोगों के चलते हार का सामना करना पड़ा। जनता ने उनके चेहरे को पहचान लिया है विधानसभा चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा।

राव दान सिंह ने हार की जिम्मेदारी खुद ली

लोकसभा चुनाव में किरण चौधरी की नाराजगी को लेकर सवाल पूछने पर राव दान सिंह ने कहा कि जो लोग अपनी जिम्मेदारी के दायित्व को न समझे उसके नाराज होने या ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान तक पूरी बात पहुंच चुकी है और अब पार्टी हाईकमान ही इसको लेकर कोई कदम उठाएगा। साथ ही उन्होंने महेंद्र लोकसभा सीट से चुनाव हारने पर उन्होंने स्वयं लेते हुए कहा कि उनमें भी कुछ कमियां रही होंगी। इसलिए उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:- Delhi Water Crisis: आतिशी बोलीं- दिल्ली के हक का पानी रोक रहा हरियाणा, सीएम नायब सैनी ने दो टूक दिया जवाब

AAP ने भी कांग्रेस पर लगाए आरोप

बता दें कि इससे पहले बीते दिन कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी सुशील गुप्ता की हार भी ठीकरा आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर फोड़ दिया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कांग्रेस पर भीतरघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खुद रणदीप सुरजेवाला के बूथ पर पर भी सुशील गुप्ता को जीत नहीं मिली।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story