Logo
election banner
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश आजाद होने के बाद ने अंग्रेजों की बांटों व राज करो की नीति पर चलते हुए दशकों तक देश पर राज किया। उसी नीति के चलते आज कांग्रेस का यह हाल है व सूची जारी होने में हो रही देरी ने अंदर की दुविधा को उजागर कर दिया है।

रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस ने देश को धर्म व जातियों में बांटकर दशकों तक देश पर राज किया तथा आज भी वैसा ही करने का सपना देख रही है। जिसे देश व प्रदेश की जनता समझ चुकी हैं तथा अब कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली। प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्लिम महिलाओं के दर्द को समझा और तीन तलाक को खत्म कर उन्हें सम्मान से जीने का अधिकार दिया। भाजपा उम्मीदवार पिछले एक माह से चुनाव प्रचार में जुटे हैं और कांग्रेस अभी तक एक अपने उम्मीदवार ही घोषित नहीं कर पाई। सूची में देरी से कांग्रेस की दुविधा उजागर हो गई है। प्रदेश में एक बार फिर सभी 10 सीटों पर कमल खिलेगा।

रोहतक में आयोजित चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में हुए शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लला रोहतक के कमल मंगल कार्यालय में आयोजित चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए तथा विधानसभा सत्र पर नियुक्त चुनाव प्रबंधन कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि सभी विधानसभाओं में पार्टी के कार्यों और चुनावी तैयारियों की समीक्षाओं का काम भी हो रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी और वह स्वयं विधानसभाओं में विजय संकल्प रैलियां भी कर रहे हैं। चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है तथा बूथ व वार्ड लेवल पर नियुक्त कार्यकर्ता चुनाव की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।

हम अभी तक लड़ रहे वन साइड कुश्ती 

कांग्रेस की टिकट में देरी पर चुटकी लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों की देरी से अभी तक तो हम वन साइड कुश्ती हम खुद ही लड़ रहे हैं, कोई दूसरा खिलाड़ी सामने है नहीं। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस किसी न किसी दुविधा में फंसी हुई है, जिस कारण प्रत्याशियों के नामों की सूची में देरी हो रही है। एक सवाल का जवाब देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि विपक्ष का मैदान में ना होने का फायदा भी भाजपा को मिल रहा है। भाजपा ने 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए 13 मार्च को अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे।

कांग्रेस ने सत्ता के लिए तुष्टिकरण का बनाया हथियार

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद से कांग्रेस हमेशा बांटो व राज करो की नीति पर चली। अब देश की जनता कांग्रेस के खेल को समझ चुकी है, जिस कारण दशकों तक देश पर शासन करने वाली पार्टी को आज चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। हरियाणा में टिकट वितरण में देरी ने पार्टी में चल रही दुविधा को उजागर कर दिया है। सब्जी में नमक कम होने या तड़का लगाते समय मिर्ची ज्यादा होने से तीन तलाक का शिकार होने वाली मुस्लिम महिलाओं के दर्द को कांग्रेस ने कभी नहीं समझा तथा मोदी ने मुस्लिम महिलाओं को इस दर्द से हमेशा के लिए मुक्ति दिलवाई।

5379487