Logo
election banner
Cabinet Meeting in Haryana: हरियाणा के नए सीएम नायब सैनी की पहली कैबिनेट मीटिंग आज 23 मार्च को बुलाई। इस मीटिंग में पोर्टफोलियो मिलने के बाद नायब मंत्रिमंडल के सभी कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री शामिल हुए।

Cabinet Meeting in Haryana: हरियाणा के नए सीएम नायब सैनी की पहली कैबिनेट मीटिंग आज 23 मार्च को बुलाई। इस मीटिंग में पोर्टफोलियो मिलने के बाद नायब मंत्रिमंडल के सभी कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री शामिल हुए। हालांकि, राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू कर दी गई है, इस कारण इस मीटिंग में सिर्फ मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के साथ चर्चा की गई। साथ ही मंत्रियों का आपस में परिचय लिया गया।

मीटिंग का नहीं मिलेगा आधिकारिक ब्योरा

राज्य के नए मंत्रिमंडल में सीएम सहित 14 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को शामिल किया गया। इसमें छह कैबिनेट मंत्री और 7 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं। इस कैबिनेट में नायब सिंह सैनी महज ऐसे फैसले ले सकते हैं, जो आचार संहिता के दायरे में नहीं आए। राज्य में लोकसभा चुनाव डेट की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू है और ऐसे में कई चीजों पर पाबंदी लग गई है। आचार संहिता लागू होने के कारण कैबिनेट मीटिंग में आधिकारिक तौर पर कोई ब्योरा भी नहीं दिया गया।

इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

इस बैठक के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए  विभाग के सभी मंत्रियों को बधाई दी और कहा कि सभी मंत्रियों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया है। हरियाणा राज्य लगातार विकास में आगे बढ़ रहा है। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने जो काम किए हैं, उसको आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। आचार संहिता लगी हुई है, पानी और बिजली की राज्य में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। गेहूं की खरीद भी शुरू होने वाली है, और सरसों की खरीद भी 26 मार्च से शुरू होने वाली है। इस खरीद को लेकर किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए इसको लेकर भी चर्चा की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि 4 जून को आचार संहिता हटेगी और उसके बाद हमारी सरकार के पास 95 दिन है। इन दिनों के लिए सरकार ने रोडमैप तैयार कर लिया है, हमें कैसे आगे बढ़ना है इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है।

वहीं, मुख्यमंत्री ने कल शुक्रवार को विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम पद की शपथ लेने के लगभग एक सप्ताह के बाद और मंत्रिपरिषद का विस्तार होने के कुछ दिन बाद कल रात मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया। सीएम सैनी ने प्रमुख गृह विभाग अपने पास ही रखा है।

Also Read: हरियाणा में आज हो सकता है मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन, सीएम संभालेंगे ये जिम्मेदारी

कैबिनेट मंत्रियों को मिले ये विभाग 

-सीएम नायब सैनी -  गृह विभाग। 

- कंवरपाल -  कृषि और किसान कल्याण, , मत्स्य पालन, पशुपालन, विरासत और पर्यटन और संसदीय कार्य विभाग।  

-मूलचंद शर्मा -  उद्योग और वाणिज्य, श्रम, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग।

-रणजीत सिंह -  ऊर्जा और जेल विभाग मिला। 

-कमल गुप्ता -  स्वास्थ्य, आयुष, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग। 

-बनवारी लाल -  जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग।

-महिपाल ढांडा-  विकास और पंचायत और सहकारिता विभाग। 

-असीम गोयल -  परिवहन, महिला एवं बाल विकास विभाग। 

-संजय सिंह -  पर्यावरण, वन और वन्य जीव एवं खेल विभाग।

jindal steel
5379487