Ambala पहुंचे CM नायब सैनी: विजय संकल्प रैली में बोले- संसद में स्व. कटारिया ने अंबाला की आवाज जितनी उठाई, उतनी किसी ने नहीं

CM Nayab Saini reached Ambala
X
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी तंज कसा है।

Haryana Lok Sabha Election 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी सोमवार को अंबाला पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस रैली में परिवहन मंत्री असीम गोयल और अंबाला से लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार भी उपस्थित रहे। सीएम सैनी ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के घोषणा-पत्र पर भी तंज कसा है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कसा तंज

विजय संकल्प रैली में सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने घोषणा-पत्र में लिखा है कि हम न्याय देंगे, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा जनता के साथ अन्याय किया है। पिछले 10 सालों में न्याय देने का काम तो नरेंद्र मोदी ने किया है।

रतनलाल कटारिया को किया याद

सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज मुझे स्व. रतनलाल कटारिया की याद आ रही है। वह सभी का साथ देते थे, कभी भी पीछे नहीं हटे। कटारिया जी ने लोकसभा में जितनी अंबाला की आवाज उठाई, उतनी आज तक किसी ने नहीं उठाई। उन्होंने आगे कहा कि कटारिया जी के विचारों को ही आगे बढ़ाने के लिए हाईकमान ने बंतो कटारिया को चुनाव मैदान में उतारा है।

औरंगाबाद में भी किया था विजय संकल्प रैली को संबोधित

इससे पहले 6 अप्रैल को सीएम नायब सैनी ने होडल विधानसभा क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में कार्य किया। अबकी बार भाजपा लोकसभा चुनावों में 400 पार सीटें लेगी। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक देश पर राज किया है। सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस पार्टी जनता से वोट मांगने की अपील कर रही है, लेकिन जनता कांग्रेस पर विश्वास नहीं कर रही है, बल्कि नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास जता रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story