फतेहाबाद में गरजते हुए बोले सीएम नायब सैनी: कांग्रेस कमिशन व भाजपा मिशन मोड़ पर कर रही काम, हरियाणा का हो रहा विकास

CM Naib Saini and others present on the stage at the Pragati Vikas Rally in Fatehabad.
X
फतेहाबाद में प्रगति विकास रैली में मंच पर मौजूद सीएम नायब सैनी व अन्य। 
फतेहाबाद में सीएम नायब सिंह सैनी कांग्रेस पर गरजते हुए कहा कि जिनके खुद के बही-खाते खराब हैं, आज वे लोग हमारा हिसाब मांगने निकले हुए हैं।

Fatehabad: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को प्रगति विकास रैली में कांग्रेस पर गरजते हुए बोले कि जिनके खुद के बही-खाते खराब हैं, आज वे लोग हमारा हिसाब मांगने निकले हुए हैं। पूर्व सीएम हुड्डा व उनके पुत्र का नाम लिए बगैर सीएम सैनी ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि कैसे कांग्रेस सरकार कमिशन मोड़ पर काम करती थी, जबकि भाजपा सरकार मिशन मोड़ पर काम करती है। सरकार ने भाई-भतीजावाद, शहर, हलका क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर हरियाणा एक, हरियाणवीं एक की भावना से हरियाणा की तरक्की और खुशहाली के लिए समान विकास किया है। मुख्यमंत्री ने रैली में भाजपा सरकार द्वारा करवाए गए कामों गिनवाया।

कांग्रेस राज में चरम पर था भ्रष्टाचार

कांग्रेस को घेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार चरम पर था। कांग्रेस शासन में रसूखदारों और जेब गर्म कराने वालों के बच्चे सरकारी नौकरियों में लगते थे। 2014 में भाजपा सरकार बनने पर सबसे बड़ा काम व्यवस्था परिवर्तन का किया। बिचौलियों की दुकानें बंद की। भय और भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जाति-पाति और क्षेत्रवाद से मुक्ति दिलाकर पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए। हिसाब मांगने निकले विपक्षी नेताओं को आइना दिखाते हुए नायब सैनी ने कहा कि जो लोग किसानों की जमीन को कौड़ियों के भाव खरीदकर बिल्डरों को देते थे, भोले-भाले किसानों को सेक्शन-4-7 का डर दिखाकर जमीन हड़पते थे, सीएलयू के नाम पर करोड़ों खा जाते थे, जाति-पाति, भाई-भतीजावाद की राजनीति करते थे, वे लोग आज हमसे हिसाब मांग रहे हैं। कांग्रेस के काले कारनामों से प्रदेश का बच्चा-बच्चा परिचित है।

भाजपा बिना पर्ची बिना खर्ची के दे रही नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का हिसाब-किताब बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी लगे लाखों युवा दे रहे हैं। चिरायु, आयुष्मान कार्ड से जिन गरीबों का फ्री इलाज हो रहा है, वे हमारा हिसाब दे रहे हैं। भाजपा का हिसाब किसान दे रहे हैं जिनके खातों में अटल बीमा योजना का पैसा सीधा आ रहा है। हिसाब-किताब बुजुर्ग दे रहे हैं जिनकी पेंशन बिना किसी झंझट के बन रही है। सरकार ने ऐसे हरियाणा का निर्माण किया है जिसमें उद्योग का पहियां तेजी से घूम रहा है। खेतों में भरपूर पैदावार हो रही है, महिलाएं सशक्त और अनुसूचित व पिछड़ी जातियों के लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। मजदूरों के जीवन में खुशहाली आई है। 10 वर्षों में प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है। बाईपास, फ्लाईओवर, रेलवे ओवर ब्रिज बनें हैं जिनसे यातायात सुगम हुआ है।

कांग्रेस के समय फतेहाबाद की हालत थी खराब

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय फतेहाबाद जिले की हालत खराब थी। टूटी सड़कें, चरमराई पेयजल व्यवस्था, जलभराव और बिजली की समस्याएं यहां व्याप्त थी। 2014 के बाद फतेहाबाद में विकास का पहियां तेजी से घूमां और यहां करोड़ों रुपए के विकास के काम हुए और करोड़ों के काम प्रगति पर है। आज भी 313 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से हुए कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इस मौके पर रैली के आयोजक एवं विधायक दूड़ाराम द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर सीएम ने कहा कि मांग पत्र में 42 मांगे रखी हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की और बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने का भरोसा दिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story