सीएम नायब सैनी: हरियाणा में बदमाशी चलेगी न दबंगई, कोई डरे ना, रोहतक में पर फिर कमल खिलेगा, मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा

CM Naib Sani
X
बहादुरगढ़ अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली के दौरान मुख्यमंत्री व अन्य नेता।
कांग्रेस ने किसानों का जितना कर्ज माफ किया था, भाजपा छह वर्षों से किसानों को हर साल निधि सम्मान के रूप में उससे अधिक पैसा किसानों को देती है।

बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में ना बदमाशी चलेगी और ना दबंगई सही जाएगी। पुलिस अपराधियों पर सख्ती बरतेगी। किसी को डरने की जरूरत नही। जो पार्टी 55 साल तक गरीब हटाने का नारा देकर देश पर राज करती रही, उसके नेता आज एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं। जिसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने रोहतक सीट पर फिर से कमल खिलने का दावा किया। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ। देश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ा। मोदी ने अपने 10 साल के कार्यों से देश की जनता का दिल जीता है तथा जनता को केवल मोदी की गांरटी पर ही भरोसा है।

400 प्लस के साथ तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी

सीएम नायब सैनी ने कहा कि 400 से अधिक सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस 55 साल में गरीबी नही हटा पाई और अब एक झटके से गरीबी समाप्त करने की बात कहकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने शहरी स्वामित्व योजना के तहत किराएदारों को मालिक बनाया। हमने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और क्षेत्रवाद से मुक्ति दिलाई। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने नए नवेले सीएम की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि अब सीएम हाउस के दरवाजे दिन में ही नहीं रात में भी खोल दिए हैं।

कांग्रेस ने 72 हजार करोड कर्ज माफ किया, भाजपा हर साल दे रही 72 हजार करोड़ का सम्मान

ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल एक बार किसानों के 72 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया। जबकि भाजपा पिछले 6 साल से हर वर्ष 72 हजार करोड़ सम्मान निधि के रूप में किसानों को दे रही है। यह मोदी का महारत है कि जो भारत हथियार खरीदने के लिए जाना जाता था, वह अब बेच रहा है।

धारा 370, महिला आरक्षण, राम मंदिर अभूतपूर्व कार्य

सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मोदी राज में धारा-370 हटाने, श्रीराम मंदिर बनाने, महिला आरक्षण लागू करने जैसे अभूतपूर्व काम हुए। आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए कृतसंकल्प मोदी सरकार ने 4 करोड़ लोगों को घर दिए। पीएम सीएम ने गरीबी देखी और गरीबों का कल्याण किया। हर वर्ग का ध्यान रखा। उन्होंने सीएम से मेट्रो का विस्तार सांपला तक करवाने की पैरवी करने का आह्वान किया। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा नेता राजीव जैन, कैप्टन भूपेंद्र, जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा, विक्रम कादियान, बिजेंद्र दलाल, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, चेयरमैन कप्तान बिरधाना और चेयरपर्सन सरोज राठी आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story