चंडीगढ़ प्रशासन का राम भक्तों को बड़ा तोहफा, अयोध्या के लिए शुरू होगी सीटीयू बस सेवा, जानें रूट और किराया

Chandigarh News
X
चंडीगढ़ प्रशासन दे रहा राम भक्तों को तौफा।
Chandigarh News: चंडीगढ़ प्रशासन रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने के लिए सीटीयू बस सेवा शुरू करने जा रहा है। साथ ही इस बस सेवा के लिए रूट और किराया भी तय कर लिया गया है।

Chandigarh News: चंडीगढ़ प्रशासन ने राम भक्तों को एक बड़ा तोहफा दिया है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब लोग दर्शन के लिए जाना चाहते हैं। इसलिए अब चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट विभाग ने सिटी ब्यूटीफुल से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। लोगों की उमड़ी भावनाओं की कद्र करते हुए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने अन्य धार्मिक स्थलों की तरह अयोध्या के लिए भी अपनी लॉन्ग रूट सेवा जारी करने का फैसला लिया है।

क्या होगा बस का समय

खबरों के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टैंड से अयोध्या तक बसंत पंचमी से पहले यानी फरवरी में यह बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। आईएसबीटी-17 से दोपहर 1.30 बजे हर दिन बस चलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे अयोध्या पहुंचा देगी। इसी तरह अयोध्या से यह बस शाम 4.30 बजे रोज चलेगी और अगले दिन सुबह 11.05 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर -17 बस स्टैंड पर पहुंचा देगी।

इतना होगा बस का किराया

जानकारी के मुताबिक इस बस की सेवा की 947 किलोमीटर के सफर के लिए 1706 रुपये का किराया तय किया गया है। बस का एक तरफ का सफर 19 घंटे का होगा। सीटीयू ने इससे पहले पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड और कई जगहों के लिए बस सेवा चला रखी है। विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहले ही यह चल रही है जैसे हरिद्वार, खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन, कटड़ा, ज्वाला जी, चामुंडा देवी के लिए पहले ही बस सेवा जारी की गई है।

Also Read: Hisar News: हिसार जल्द होगा महानगर की लिस्ट में शामिल, एचएमडीए को मिलेगा फायदा

गुरुग्राम से भी चलेंगी बसें

रामलला के दर्शन के लिए गुरुग्राम बस डिपो 1 फरवरी से रोडवेज बस की सेवा शुरू करने वाला है। यह बस रोजाना सुबह 4 बजे गुरुग्राम बस अड्डा से रवाना होगी। इस सेवा के लिए गुरुग्राम से अयोध्या जाने के लिए 990 रुपए किराया तय किया गया है। गुरुग्राम बस डिपो के मुख्य निरीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए अयोध्या के लिए रोडवेज बस की शुरुआत की गई है। यह रोडवेज बस गुरुग्राम से चलकर सोहना, पलवल, होडल, कोसी, मथुरा, आगरा और लखनऊ होते हुए अयोध्या जाएगी और ये सफर लगभग 15 घंटे का होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story