लोकसभा चुनाव को लेकर बोले कैप्टन अभिमन्यु: कांग्रेस के षड़यंत्र को समझ चुके किसान, पीएम मोदी के नेतृत्व में बनेगी भाजपा सरकार 

Former Finance Minister Captain Abhimanyu addressing the workers in Narnaund
X
नारनौंद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि किसान कांग्रेस पार्टी के षड्यंत्र को समझ चुके हैं। प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री की झोली में डालने का काम किया जाएगा।

Narnaund: भाजपा के स्टार प्रचारक व प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कस्बे में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना लागू करके उनको फायदा पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया हैं। किसान कांग्रेस पार्टी के षड्यंत्र को समझ चुके हैं। प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री की झोली में डालने का काम किया जाएगा। भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता निष्ठावान है और पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार करें। कांग्रेस पार्टी किसानों के नाम पर राजनीति कर रही है।

किसानों के उत्थान के लिए भाजपा ने चलाई कई योजनाएं

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच से ही किसानों की अधिकतर फसलों को एमएसपी के रेट पर खरीदा गया। किसानों की नष्ट हुई फसलों का मुआवजा भी भाजपा सरकार ने ही दिया। पहले की सरकार पांच या दस रुपए ही मुआवजा देती थी। किसानों की दशा और दिशा सुधारने के लिए लगातार भाजपा सरकार उनके हितों के लिए कार्य कर रही है। फसलों की खरीदारी में देरी नहीं हो रही। भुगतान की राशि उनके खातों में सीधी आ रही है और अनेक सुविधाएं देकर किसानों को खुशहाल बनाया जाएगा, ऐसी देश के प्रधानमंत्री की सोच है।

जजपा ने लोगों की भावनाओं से खेलकर हासिल किए थे वोट

जेजेपी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि लोगों की भावनाओं से खेलकर जजपा ने वोट हासिल किए थे और जनता को छलने का काम किया। उनके काफी विधायक ऐलान कर चुके हैं कि वह इस चुनाव में भाजपा की मदद करेंगे। हम कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का काम करेंगे। कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को विभाजन करने की नींव डालने वाला घोषणा पत्र है। इस देश के संविधान को ताक रखकर मजहब के आधार पर आरक्षण देने का जो षड्यंत्र है, वह देश के खिलाफ है। देश की जनता सब जानती है। कांग्रेस पार्टी की नजर आपकी दादालाई प्रॉपर्टी और महिलाओं के जेवरों पर हैं, लेकिन हम कांग्रेस पार्टी को डाका नहीं डालने देंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story