Captain Abhimanyu  बोले: हलके के विकास को देखने आ रहे पॉलिटिकल टूरिस्ट, कांग्रेस ने 10 साल में नहीं ली नारनौंद की सुध 

Former Finance Minister Captain Abhimanyu inaugurating the wall writing campaign by making a lotus f
X
कमल का फूल बनाकर दीवार लेखन अभियान का शुभांरभ करते पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु। 
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि नारनौंद में पॉलिटिकल टूरिस्ट आ रहे हैं, जिन्होंने आज तक यहां की कोई सुध नहीं ली। कांग्रेस ने दस साल के राज में क्षेत्र पर कभी ध्यान नहीं दिया।

नारनौंद/हिसार: भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शुरू दीवार लेखन अभियान के तहत पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद भाजपा कार्यालय की दीवार पर पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए फिर एक बार मोदी सरकार। इस अभियान को विकसित भारत संकल्प यात्रा की तरह सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। सांसद, विधायक, सभी पंचायत व निकाय प्रतिनिधियों को इसमें पूरी जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभानी होगी। चुनाव के समय पार्टी का पन्ना प्रमुख कार्यकर्ता सभी घरों में मोदी का संदेश लेकर भारत में प्रचंड बहुमत के साथ मोदी की सरकार बन सके, इसके लिए काम करेगा।

नारनौंद में करवाए अनेक विकास कार्य

कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली योजना में नारनौंद में अनेक विकास कार्य कराए गए। इसकी बदौलत आज नारनौंद में पॉलिटिकल टूरिस्ट आ रहे हैं, जिन्होंने आज तक यहां की कोई सुध नहीं ली थी। कांग्रेस ने अपने दस साल के राज में नारनौंद में कभी भी सड़क, पानी की व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध करवाने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। आज वे नेता हमारे इलाके की बनी हुई सड़कों का लाभ उठा रहे है। यहां पर बने स्कूल, कॉलेजों व आईटीआई को देखकर ऐसे नेताओं को शर्म महसूस हो रही है। ऐसे नेताओं ने इस क्षेत्र के लोगें को हमेशा विकास से वंचित रखा। जिन नेताओं ने क्षेत्र के कई गांव में रेगिस्तान जैसी स्थिति पैदा कर दी, आज उन गांव के लोग भाखड़ा के नीले पानी से अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

कांग्रेस राज में हावी था लठ तंत्र

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस के राज में लठ तंत्र हावी था। दस साल के राज में हुड्डा ने प्रदेश को लूटने का काम किया। किसानों की जमीनों को अपनी तिजौरियों में बंद करने का काम किया। कांग्रेस ने हमेशा प्रदेश को लूटने व बर्बाद करने का काम किया है। मनोहर सरकार में न पर्ची है और न खर्ची, केवल योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही है। प्रदेश की जनता अब झूठे झांसे में आने वाली नहीं है। पॉलिटिकल टूरिस्ट आज हमारे क्षेत्र के लोगों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाने का काम कर रहे हैं परंतु आज नारनौंद की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए तैयार खड़ी है।

बजट में गरीब और किसानों पर किया फोकस

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने देश की आर्थिक स्थिति को और सुदृढ़ करने वाला बजट प्रस्ताव पेश किया। बजट के प्रावधान के माध्यम से गरीब लोगों का पूरा ध्यान रखा गया और किसानों पर फोकस किया गया है। महिलाओं व युवाओं के रोजगार सृजन का कार्यक्रम विशेष रूप से अगले कार्यक्रम में लेने का मोदी ने बेड़ा उठाया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब फिर से सरकार बनेगी, देश की आर्थिक स्थिति पर पारदर्शिता के लिए श्वेत पत्र लाने का प्रस्ताव दिया है। देश की जनता का अधिकार है कि देश की आर्थिक स्थिति की जानकारी जनता को रहे और हर नागरिक को देश व प्रदेश के बजट में सम्मिलित होना चाहिए, क्योंकि ये पैसा देश की जनता का है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story