Captain Abhimanyu बोले: प्रदेश में दस की दस लोकसभा सीट पर खिलेगा कमल 

Self. Former minister Captain Abhimanyu arrived to condole the demise of Kuldeep Doomarkhans wife L
X
स्व. कुलदीप डूमरखां की धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि विधानसभा में बहुमत के लिए हमें जेजेपी के सहयोग की जरूरत है। चंडीगढ़ में भाजपा का मेयर जीतने के बाद कांग्रेस व अन्य हार को पता नहीं पा रहे।

उचाना/जींद: जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला के गठबंधन को लठ की तरह मजबूत वाले बयान पर बोलते हुए पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि विधानसभा में बहुमत के लिए हमें उनके सहयोग की जरूरत है। विधानसभा में बहुमत के लिए लठ गडा रहे तो अच्छी बात है। लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़े जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो राजनस्थान में चुनाव हुए तो जेजेपी ने अपने सिंबल पर चुनाव लड़ा। हमने अपने सिंबल पर लड़ा। पहले भी हमने दस की दस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा है। इस बार भी दस की दस सीटों पर कमल खिलेगा।

हार न पचा पाने वाले लोगों की आदत है आरोप लगाना

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में विपक्ष द्वारा भाजपा पर बेईमानी करने के लगाए जा रहे आरोप पर बोलते हुए कहा कि जो हार को नहीं पचा पाते, ये उन लोगों की आदत होती है। जब-जब कांग्रेस व उसने गठबंधन के लोग चुनाव हारते है तो कभी ईवीएम पर दोष निकालते है, लेकिन अपने अंदर नहीं झांकते। जब हिमाचाल, पंजाब में चुनाव जीते, तब किसी तरह के आरोप नहीं लगाए। तब सब चीज ठीक होती है। हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के लोगों का ही वोट रद्द हुआ था, उसकी जबावदेही कांग्रेस के लोगों की थी, तब भी पढ़े-लिखे लोग थे। ये लोकतंत्र की जीत है।

कांग्रेस का न प्रदेश में संगठन और न ही पार्टी

कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन संदेश यात्रा पर बोलते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज कहां है, न तो हरियाणा में आज पार्टी है न ही संगठन। कांग्रेस पार्टी के पांच-पांच अध्यक्ष है। पार्टी के अनेक गुट है, पार्टी के अनेक परिवारों के समूह है। न पार्टी की कोई विचाधारा है, न पार्टी का कॉडर दिखाई देता है। कोई पार्टी नहीं, कोई संगठन नहीं, कोई विचारधारा नहीं है।

आप ने पंजाब में सरकार बनाई, उस पर जवाब दें केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल के केंद्र सरकार द्वारा पांच मांगे माने जाने पर राजनीति छोड़ने के बयान पर पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पंजाब में वायदे करके सरकार बनाई है, उस पर जबाव दे। बदलाव रैली करके जो बदलाव की बात अरविंद केजरीवाल कर रहे है, बदलाव तो उनकी पार्टी में हो रहा है। चौ. निर्मल सिंह छोड़ कर चले गए, अशोक तंवर आप को छोड़ कर चले गए। इस रैली के बाद आप में और भी ज्यादा बिखराव होगा। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा महागठबंधन में चुनाव लड़ने के बयान पर उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान कह रहे है अकेले चुनाव लड़ेंगे। इंडिया गठबंधन बने कई महीने हो गए है। गठबंधन मजबूत होने की बजाए बिखरता जा रहा है।

महागठबंधन मिलकर चुनाव लड़े, तब भी नहीं जीत सकते

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि आम आदमी पार्टी को स्पष्ट नहीं है कि दिल्ली में क्या करेंगे, पंजाब में क्या करेंगे, हरियाणा में क्या करेंगे। ये सब मिलकर भी आए जाए तो ये एक और एक दो भी नहीं हो सकते, बल्कि एक और एक मिलकर भी जीरो होंगे। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में फिर से कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी। लोगों के अंदर भाजपा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story