Logo
election banner
हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि दीनबंधु चौ. छोटूराम ने ही किसान को सिर पर पगड़ी और जमीदार कहलाने का हक दिया। चौ. छोटूराम ने किसानों के साथ-साथ दलित-मजदूर तथा अन्य वर्गों के अधिकारों के लिए कानून बनाए तथा संघर्ष किया।

Hisar: हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि दीनबंधु चौ. छोटूराम ने ही किसान को सिर पर पगड़ी और जमीदार कहलाने का हक दिया। चौ. छोटूराम ने किसानों के साथ-साथ दलित-मजदूर तथा अन्य वर्गों के अधिकारों के लिए कानून बनाए तथा संघर्ष किया। कैप्टन अभिमन्यु शुक्रवार को गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के चौ. रणबीर सिंह सभागार में विश्वविद्यालय तथा गुजवि-जीवन के सौजन्य से आयोजित  विकसित भारत के लिए सर छोटूराम की विचारधारा का महत्व विषय पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

किसानों को कृषि के साथ देना होगा वैकल्पिक रोजगार

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि छोटूराम के जन्मोत्सव पर हमें शिक्षा, विद्या और ज्ञान अर्जित करने का संकल्प लेना चाहिए। चौ. छोटूराम का मानना था कि किसानों के पास कृषि के साथ-साथ वैकल्पिक रोजगार भी होना चाहिए, तभी उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने चौ. छोटूराम द्वारा किसानों तथा अन्य वर्गों के हितों के लिए बनाए गए कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि चौ. छोटूराम सामाजिक परिस्थितियों को अत्यंत बेहतर ढ़ंग से समझते थे। अगर हम महापुरुषों में भी जातिगत भेदभाव रखते हैं तो यह हमारी वैचारिक न्यूनता का परिचायक है। हमें महापुरूषों को जातियों में नहीं बांटना चाहिए।

आज का दिन हरियाणा की प्रगति के लिए बहुत महत्वपूर्ण

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि आज का दिन हरियाणा की प्रगति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहतक-महम-हांसी नई रेल लाइन तथा रोहतक-महम-हांसी सेक्शन पर ट्रेन सर्विस का शुभारंभ किया, इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने वृद्धावस्था, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन की पात्रता पूरी करने वाले पात्र नागरिकों को पेंशन कार्ड वितरित कर सम्मानित किया।

पीएम मोदी के विकसित भारत के स्वप्न को करना है साकार

कुलपति प्रो. नरसी राम ने कहा कि बसंत पंचमी सुखद ऋतु परिवर्तन का त्यौहार है। हमें चौ. छोटूराम के जीवन व सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हुए विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न को साकार करना है। विश्वविद्यालय युवाओं में कौशल तथा उद्यमियता का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चौ. छोटूराम के जन्म तथा उनके जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी।

jindal steel Ad
5379487