Captain Abhimanyu का मनोहर लाल को लेकर बड़ा बयान: पूर्व सीएम खट्टर को केंद्र में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, भूमिका हुई तैयार 

Former Finance Minister Captain Abhimanyu with workers in Milakpur
X
मिलकपुर में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु। 
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा।

Narnaund: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भारी बहुमत से कमल खिलेगा। कैप्टन अभिमन्यु रविवार को गांव मिलकपुर में बाहरा खाप के प्रधान रतन मिलकपुर के पुत्र मोहित के शादी समारोह के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मनोहर लाल ने शासन व संस्कृति में बड़ा बदलाव लाने का किया काम

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षों से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शासन और संस्कृति में बड़ा बदलाव लाने का काम किया। प्रदेश में बिना पर्ची और खर्ची से युवाओं को रोजगार देकर ऐतिहासिक कार्य किया है। अब केंद्रीय नेतृत्व ने फैसला लेकर पार्टी के मजबूत सिपाही नायब सैनी को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी है और पूर्व मुख्यमंत्री के लिए भी केंद्रीय नेतृत्व ने नई भूमिका तैयार की है। उनको करनाल से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। यह सब उनके अच्छे कार्यों के आधार पर ही केंद्रीय नेतृत्व ने किया है।

मंत्रीमंडल का विस्तार करना सीएम का अधिकार

मंत्रीमंडल विस्तार बारे कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का अधिकार है। वह चुनाव आयोग से परमिशन लेकर मंत्रीमंडल का विस्तार कर सकते है। भाजपा किसी परिवार या इलाके की पार्टी नहीं है, इस पार्टी में कोई भी छोटा सा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बन सकता है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश की छह लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है और बाकी बचे चार लोकसभा के प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी जाएगी। पिछली बार की तरह अबकी बार भी भारी बहुमत से हिसार में कमल खिलाने का काम किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story