Fog Effective Train: कोहरा छंटने के बाद भी रद्द ट्रेनें बहाल नहीं होंगी, रेलवे ने बताई ये वजह

Cancelled Train List
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Cancelled Train List: भारतीय रेलवे ने घने कोहरे कारण कुछ ट्रेनों को अस्थायी तौर पर रद्द कर दिया है। ट्रेनों के सुरक्षित संचालन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। जानिये कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द।

Cancelled Train List: भारतीय रेलवे ने घने कोहरे को देखते हुए 2024-25 के मद्देनजर कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। रेलवे की तरफ से यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। कोहरा ज्यादा होने के कारण विजिबिलिटी कम होने के कारण रेल का संचालन प्रभावित होता है, जिसकी वजह से यात्रियों को सफर के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा दुर्घटना होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

रेलवे की तरफ से ट्रेनों के सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। रेलवे का कहना है कि कोहरे को देखते हुए कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से कैंसिल किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि सफर पर जाने से पहले इन सूची को जरुर चेक कर लें। इस लेख में हमने उन सभी ट्रेनों की सूची दी है, जिन्हें कोहरे की वजह से अस्थायी तौर पर रद्द किया गया है।

कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द ?

गाड़ी संख्या प्रारंभिक स्टेशन गंतव्य स्टेशन
4029 गढ़ी हरसुरू फरुखनगर
04041 दिल्ली सराय रोहिल्ला गढ़ी हरसुरू
04041 दिल्ली सराय रोहिल्ला
04042 फरुखनगर दिल्ली सराय रोहिल्ला
04902 फरुखनगर गढ़ी हरसुरू
04403 दिल्ली जंक्शन सहारनपुर
04404 सहारनपुर दिल्ली जंक्शन
04408 शकूर बस्ती पलवल
04421 पलवल शकूर बस्ती
04424 जींद दिल्ली जंक्शन
04909 दिल्ली जंक्शन पानीपत
04910 पानीपत दिल्ली जंक्शन

Also Read: रेल यात्रियों का बचेगा समय, हिसार के सातरोड से चिड़ौद तक बनेगा 25 किमी लंबा बाईपास रेलवे ट्रैक

04916 नई दिल्ली कोसी कलां
04919 कोसी कलां नई दिल्ली
04927 नई दिल्ली शकूर बस्ती
04963 नई दिल्ली पानीपत
04964 पानीपत नई दिल्ली
04987 दिल्ली जंक्शन जींद
04988 जींद दिल्ली जंक्शन
04999 दिल्ली जंक्शन शामली
05000 शामली दिल्ली जंक्शन
04431 दिल्ली जंक्शन जखल
04139 कुरुक्षेत्र अंबाला

महाकुंभ के बाद बहाल होंगी ट्रेनें

अधिकारियों की मानें तो प्रयागराज महाकुंभ के लिए ट्रेनें लगाई गई हैं। महाकुंभ 26 फरवरी तक संपन्न हो जाएगा। इसके बाद 28 फरवरी से सभी ट्रेनों को बहाल कर दिया जाएगा। भारतीय रेलवे की ओर से बताया गया है कि कोहरा प्रभावित और महाकुंभ मेले में लगी गाड़ियों का संचालन 28 फरवरी 2025 के बाद शुरू हो जाएगा।

Also Read: 5700 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से हरियाणा के लोगों की चमकेगी किस्मत, जानिये क्या है खासियत

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story