A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Yamunanagar: अवैध कार्यों में लिप्त नरेश वर्मा उर्फ काला कबाड़ी द्वारा बनाई 9 संपत्तियों को नगर निगम की टीम ने ढाई दिन में ध्वस्त कर दिया। लगातार चली निगम की कार्रवाई के दौरान काला कबाड़ी की बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों को निगम ने कबाड़ कर दिया। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर एटीपी एवं निगम अभियंता कुलदीप यादव के नेतृत्व में बनी टीम ने तोड़फोड़ कार्रवाई की। आरोपी काला कबाड़ी ने अधिकतर संपत्तियां व्यावसायिक कार्यों के लिए अवैध रूप से बनाई हुई थी। नगर निगम ने इस बारे आरोपी काला कबाड़ी को कई बार नोटिस जारी किया था। जवाब न देने पर उसकी संपत्तियों को नष्ट करने का अंतिम नोटिस जारी किया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन की मदद से निगम द्वारा बुलडोजर की मदद से इन संपत्तियों को ढहाया गया।

निगम ने काला कबाड़ी को जारी किए थे नोटिस

नगर निगम के एटीपी एवं सहायक अभियंता कुलदीप यादव ने बताया कि काला कबाड़ी ने नौ संपत्तियों को अवैध रूप से बनाया हुआ था। आरोपी ने यह संपत्तियां अवैध रूप से निगम एरिया में बनाई हुई थी। पिछले दिनों काला कबाड़ी को जारी नोटिस में पूछा गया था कि उसने संपत्ति कैसे खरीदी। साथ ही संपत्ति पर हुए निर्माण का नक्शा पास है या नहीं। निगम रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि जिस जगह पर उसकी संपत्ति है। वह नगर निगम के रिकॉर्ड में अवैध है। इसलिए सोमवार से निगम ने उसकी संपत्तियों को नष्ट करना शुरू किया। निगम की ये कार्रवाई लगातार चली। आरोपी काला कबाड़ी का काम, जिम, डेयरी, पीजी व अन्य व्यवसाय करता था। आरोपी वैश्यावृति के अवैध धंधे में भी लिप्त था। निगम टीम ने नौ संपत्तियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

यह है पूरा मामला

काला कबाड़ी की पत्नी ने कुछ दिन पहले अपने पति नरेश वर्मा उर्फ काला कबाड़ी पर मारपीट करने व फायरिंग करके जान से मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने उस समय आरोपी काला कबाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जांच की तो आरोपी कई अवैध धंधो में संलिप्त पाया गया। इस दौरान आरोपी पर अवैध संपत्ति होने का भी खुल्लासा हुआ था। जिसके बाद नगर निगम प्रशासन सकते में आया और उसकी अवैध रुप से बनाई गई संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर ढ़हा दिया।