Biplab Kumar Deb बोले:  हरियाणा के निवासियों के साथ जुड़ी मेरी आत्मा, पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को दिलवाया पूरा हक

Honoring BJP state in-charge Biplab Deb by giving him hookah in a program organized in Farmana villa
X
रोहतक के गांव फरमाणा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लव देब को हुक्का देकर सम्मानित करते हुए।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 10 साल में पेंशन की राशि नहीं बढ़ाई और अब 6 हजार रुपए करने की बात करके लोगों को गुमराह कर रहे।

Haryana: भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि भले ही वे त्रिपुरा से है, परंतु उनकी आत्मा हरियाणा वासियों के साथ जुड़ी हुई है। लोगों ने उन्हें इस प्रवास के दौरान दूध व मक्खन खिलाया है, जिससे वे तरोताजा महसूस कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी हर समय लोगों के बीच रहकर उनकी सेवा करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर एक दिन भारत में शामिल होगा। यह भारत का अभिन्न हिस्सा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि एक हजार रुपए से बढ़ाकर 3 हजार रुपए की है। बिप्लब कुमार देब रोहतक के फरमाणा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस में महिलाओं को नहीं मिला विधानसभाओं में पूरा प्रतिनिधित्व

बिप्लब कुमार देब ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 65 वर्ष के शासन काल के दौरान भी संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को पूरा प्रतिनिधित्व नहीं मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को सम्मान दिलवाते हुए नारी शक्ति वंदना अधिनियम पारित करके महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया। नरेंद्र मोदी ने देश में व्यवस्था परिवर्तन कर गरीब लोगों के कल्याण की दिशा में कार्य किया। गांव की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। नरेंद्र मोदी ही सभी को मान-सम्मान दिलवा सकते है। नरेंद्र मोदी के प्रति गरीबों के दिल में अपार स्नेह है।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बोला करारा हमला

भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने 10 वर्ष के शासनकाल के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि नहीं बढ़ाई और अब वे इस राशि को बढ़ाकर 6 हजार रुपए करने की बात करके लोगों को गुमराह कर रहे है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रतिमाह किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को प्रदेश की जनता का निरंतर समर्थन व स्नेह मिल रहा है।

रोहतक को अयोध्या रेल मार्ग से जोड़ा गया

स्थानीय लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रोहतक को अयोध्या से रेल के माध्यम से जोड़ा गया है। रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन को शीघ्र ही शुरू किया जाएगा तथा इस क्षेत्र के लोग भी रेल के माध्यम से अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे विपक्षी पार्टी की पर्ची की नीति से गुमराह न हो। प्रदेश सरकार ने बिना पर्ची-बिना खर्ची केवल योग्यता के आधार पर युवाओं को रोजगार दिया है। नागरिक अपने कर्तव्यों का निष्ठा के साथ निर्वहन करें तथा विकसित भारत के निर्माण में पूर्ण योगदान दें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story