दीवार पर कमल का फूल बनाकर Biplab Kumar Deb बोले: कहे हर दीवार, एक बार फिर से भाजपा सरकार 

BJP state in-charge Biplab Kumar Deb making a lotus flower on the wall in Sonipat
X
सोनीपत में दीवार पर कमल का फूल बनाते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब।
भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने दीवार पर कमल का फूल बनाते हुए नारा दिया कि एक बार फिर से मोदी सरकार। तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

Sonipat: लोकसभा चुनावों की तैयारियों में तेजी लाते हुए हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने दीवार लेखन अभियान शुरू कर दिया। हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने सोनीपत संसदीय क्षेत्र की गन्नौर विधानसभा में टेहा गांव स्थित बूथ नंबर 112 में दीवार पर कमल का फूल बनाकर एक बार फिर से मोदी सरकार का स्लोगन लिखा। उन्होंने खुद भी बुलंद आवाज में एक नारा देते हुए कहा कि कहे हर दीवार, एक बार फिर मोदी सरकार। इस नारे पर कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता के आशीर्वाद से मोदी एतिहासिक विजय हासिल करके तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

स्थिर सरकार के लिए जनता ने मोदी को सौंपी देश की कमान

बिप्लब कुमार देब ने कार्यकर्ताओं से दीवार लेखन अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि 2014 में पहले भ्रष्टाचार के चलते सरकारों पर से जनता का विश्वास डगमगाने लगा था। स्थिर सरकार के लिए जनता ने 2014 में देश की कमान मोदी को सौंपी। इन दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को तरक्की के नए शिखर पर पहुंचाया है। विश्व में मोदी के नेतृत्व का डंका बज रहा है। सांस्कृतिक, आर्थिक और वैश्विक स्तर पर भारत मजबूत हुआ है।

देश में स्थिरता के साथ तेजी से हुआ विकास

बिप्लब देब ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने देश को स्थित सरकार दी, ताकि देश में स्थिरता के साथ तेजी से विकास हो। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास को गति दी गई है। प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे दीवार लेखन अभियान के तहत हर बूथ पर दीवार लेखन का कार्य करें और लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें।

स्लोगनों से मोदी सरकार की उपलब्धियों को लिखने के निर्देश

प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव ने कहा कि यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें लिखे जाने वाले संदेशों से जनता रूबरू होगी और मोदी सरकार की उपलब्धियों को सरल तरीके से समझ सकेगी। इस दीवार लेखन में मोदी और मनोहर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। हर नागरिक का सपना पूरा करना ही मोदी सरकार का संकल्प है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और मोदी-मनोहर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story