Summer Holidays: हरियाणा के इन खूबसूरत गांवों में बिताएं गर्मियों की छुट्टियां, शहर की भीड़-भाड़ से दूर मिलेगा सुकून

Rural Areas of Haryana: हरियाणा में कई ऐसी जगह हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आपको बता दें, हरियाणा के ग्रामीण इलाके भी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए पर्यटकों के बीच काफी मशहूर हैं। ऐसा देखा गया है कि गर्मियों की छुट्टियों में लोग गांव जाना पसंद करते हैं। गांव में आकर उन्हें प्राकृतिक सुंदरता का माहौल मिलता है। गांवों का जीवन सरल और सादगी से भरा होता है, जो शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर अलग दुनिया का एहसास कराता है। आज इस लेख में हम आपको हरियाणा के कुछ ऐसे गांवों के बारे में बताएंगे, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं।
मोरनी हिल्स
मोरनी हिल्स को हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन माना जाता है और यह पंचकूला में स्थित है। यह जगह पर्यटकों के बीच अपने खूबसूरत पहाड़ों और घने जंगलों के लिए काफी फेमस है। यहां आकर लोग ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। पक्षियों की चहचहाहट के बीच यहां की सुंदरता देखते ही बनती है। मोरनी झील को यहां का मुख्य आकर्षण माना जाता है। यहां पर आकर पर्यटक बोटिंग कर सकते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए बेस्ट साबित हो सकती है, जो अपना समय शांत वातावरण में प्रकृति के बीच बिताना चाहते हैं।
पिहोवा
पिहोवा गांव कुरुक्षेत्र में स्थित है। इस गांव धार्मिक महत्व का है। यह गांव सरस्वती नदी के किनारे बसा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि इस गांव को महाभारत काल से जोड़कर देखा जाता है। यहां पर कई प्राचीन मंदिर भी स्थित हैं। यहां भी श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। इस गांव का धार्मिक महत्व पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि पिहोवा मेला भी काफी फेमस है। जो लोग धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं उनके लिए पिहोवा घूमना बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है।
सोहना
सोहना गुरुग्राम में स्थित है। सोहाना गर्म पानी के कुंडों के लिए जाना जाता है। ऐसा माना ताजा है कि इस कुंड के पानी से नहाने से लोगों को बीमारियों से राहत मिलती है। सोहना की झील भी पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। यहां आकर पर्यटक बोटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा रेवाड़ी में स्थित धारूहेड़ा भी अपनी ग्रामीण संस्कृति को बनाए हुए हैं। पर्यटक धारूहेड़ा आकर आधुनिकता और पारंपरिकता दोनों का संगम का मजा ले सकते हैं।
Also Read: दिल्ली से राजस्थान के बीच फर्राटा भरेगी नमो भारत ट्रेन, गुरुग्राम में बनेंगे 17 स्टेशन
फतेहाबाद
फतेहाबाद एक कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां के लोग मुख्य रूप से खेती-बाड़ी करते हैं। यहां खेतों में गेहूं और चावल जैसी फसलें उगाई जाती हैं। पर्यटकों के लिए फतेहाबाद भी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यहां आकर पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता समेत सांस्कृतिक धरोहर से भी जुड़ाव महसूस करेंगे। खेतीबाड़ी सीखने के उद्देश्य से भी फतेहाबाद आना लोगों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। यहां आकर लोग किसानों से बातचीत करके खेती के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां आकर भी पर्यटक शांति और सुकून का अनुभव कर सकते हैं।
Also Read: हिसारवासियों की 58 साल पुरानी मांग हुई पूरी, गुरुग्राम और चंडीगढ़ के लिए दो नई ट्रेनें शुरू
(Edited by: Usha Parewa)
