अनिल विज ने बयां किया 'दर्द': नायब सैनी के सीएम बनने पर जताई नाराजगी, गाना गाया 'छोड़ो कल की बातें नई कहानी लिखेंगे'

Haryana Minister Anil Vij
X
हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री का गाना बना सियासी मुद्दा।
Haryana Minister Anil Vij: हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज नायब सैनी को सीएम बनाने के बाद नाराज चल रहे हैं। जिसके बाद वे गुरुवार को अंबाला में टी-पॉइंट पर चाय पीते हुए गाया गाया।

Haryana Minister Anil Vij: हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने गुरुवार को अंबाला में टी-पॉइंट पर चाय पीते हुए गाया गाया। उन्होंने एक ऐसा गीत गा दिया, जिसके सियासी मतलब निकाले जा रहे हैं। अनिल विज ने BJP-JJP गठबंधन टूटने के सवाल पर गीत गाकर साफ कर दिया कि जजपा के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ना। बल्कि, अब भाजपा एक नए जोश के साथ फिर से नई कहानी लिखेगी। पूर्व गृहमंत्री से जब भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा की "क्या, कब, क्यों और कैसे हुआ, इसकी मुझे जानकारी नहीं। छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी, नए दौर में लिखेंगे हम मिलकर नई कहानी, हम हिंदुस्तानी... हम हिंदुस्तानी"। दरअसल, अनिल विज नायब सैनी को नया सीएम बनाने के कारण कुछ नाराज चल रहे हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना

विज रोजाना की तरह सदर टी-पॉइंट पर गुरुवार को भी चाय पीने पहुंचे थे। यहां उनसे पूछा गया है कि कांग्रेस पार्टी कह रही है कि उनकी सरकार आने पर महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए दिया जाएगा। इस पर विज ने कांग्रेसियों पर ही सवाल खड़ा कर डाला और सवाल करते हुए कहा कि यह बात कौन सी कांग्रेस ने कही है? हुड्डा कांग्रेस, शैलजा कांग्रेस या राहुल गांधी की कांग्रेस ने? विज बोले कि हर आदमी का माल थोड़े ही बिक जाता है। उसकी गारंटी भी तो देखी जाती है।

बाजार में गोलगप्पे खाते नजर आए अनिल विज

वहीं, विपक्षी पार्टियों द्वारा EVM को लेकर उठाए गए सवालों पर विज ने कहा है कि हारने वाली पार्टियों के लिए EVM हमेशा ही विलेन रही है। हम ज्योतिष को नहीं जानते, लेकिन इन्हीं बातों से पता चल जाता है कि किसका क्या हाल होने वाला है। विपक्ष द्वारा CAA पर उठाए सवाल पर भी विज ने कहा कि यह कानून है। किसी के चाहने या न चाहने से कुछ नहीं होता। अब यह कानून बन गया है। राज्य में गठबंधन टूटने और नायब सैनी को नया सीएम बनाने के बाद से विज नाराज चल रहे हैं। वह नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं पहुंचे। वही, वह अंबाला के बाजार में गोलगप्पे खाते हुए नजर आए।

Also Read: Gurugram Lok Sabha Seat: बड़ा असर नहीं डाल पाएगी जेजेपी, इनेलो का पलड़ा दुष्यंत से भारी

मनोहर लाल को हटाकर नायब सैनी को सीएम बनाए जाने से राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज अभी भी नाराज हैं। उनको मनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो बार फोन कर चुके हैं, लेकिन उनकी नाराजगी अभी भी बनी हुई है। संभावना यह बताई जा रही है कि उन्हें मनाने के लिए आज नायब सैनी और मनोहर लाल अंबाला जा सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story