सोनीपत में एक व्यक्ति ने फेसबुक पर 4 मिनट का वीडियो वायरल किया जिसमें  मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है,इस मामले पर पुलिस ने युवके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सोनीपत आपत्तिजनक वीडियो: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। सोनीपत की खरखौदा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों को गाली देने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

आपत्तिजनक और मर्यादित भाषा का प्रयोग 
शिकायत के अनुसार, वार्ड नंबर-1 के निवासी सोनू सैनी ने पुलिस को बताया कि रामनिवास पाराशर नामक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी से करीब 4 मिनट 21 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में आरोपी ने न केवल मुख्यमंत्री और विधायक पवन खरखौदा, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक और मर्यादित भाषा का प्रयोग किया।

कई धाराओं के तहत हुई FIR
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सहायक जिला अटॉर्नी की राय ली। ADA ने इसे संज्ञेय अपराध मानते हुए FIR दर्ज करने की सिफारिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की निम्नलिखित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है:

  • धारा 296: गाली-गलौज करना।
  • धारा 352: शांति भंग करने के उद्देश्य से अपमान करना।
  • धारा 353: लोक व्यवस्था को प्रभावित करना।
  • धारा 356: मानहानि।

सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा
शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह के वीडियो से न केवल जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल हुई है, बल्कि समाज में तनाव फैलने और आपसी सौहार्द बिगड़ने की भी आशंका है। पुलिस ने मामले की जांच SI हरिप्रकाश को सौंप दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।