कुरुक्षेत्र में व्यक्ति को चाकू से गोदा: लुटेरों ने घर में घुसकर पत्नी के सामने पति को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

kurukshetra Crime
X
कुरुक्षेत्र में व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या।
kurukshetra Crime: कुरुक्षेत्र में घर में घुसकर लुटेरों ने व्यक्ति की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी कैश और सोने की चैन लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kurukshetra Crime: कुरुक्षेत्र में लुटेरो ने घर में घुसकर 35 वर्षीय व्यक्ति को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इस हत्या से इलाके में सनसनी का माहौल है। घटना के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

घर में घुसकर हत्या

मामला कुरुक्षेत्र के पिहोवा हल्के का है। मृतक की पहचान 35 साल के मस्ताना सिंह के रूप में हुई है। दरअसल मस्ताना सिंह घर में सोया हुआ था। उस दौरान बीती रात 12 बजे के आसपास 8 से 10 लुटेरें दीवार फांदकर उनके घर में घुस गए। लुटेरों ने मस्ताना सिंह पर सोते चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उस दौरान मस्तान सिंह की पत्नी वहां पर आ गई, लेकिन लुटेरों ने उसे बंधक बना लिया।

Also Read: युवक को प्रेम जाल में फंसाया, पति को पता चला तो चोर बताकर करा दी हत्या, प्रेमिका समेत 6 आरोपियों पर केस दर्ज

18 साल से विदेश में रह रहा था मृतक

हत्या के बाद लुटेरों ने घर में रखे संदूक से 5000 यूरो व एक सोने की चैन लूट कर ले गए। लुटेरे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। मस्ताना की पत्नी ने चाचा को वारदात के बारे में बताया। मौके पर पहुंचे चाचा ने पुलिस को घटना के बारे में बताया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में रेफर किया है। जांच में सामने आया है कि मस्ताना सिंह पिछले 18 साल से विदेश में रह रहा था। मार्च में वह अपने पिता की बीमारी के चलते जर्मनी से लौटा था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story