विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह: कुरुक्षेत्र के आयोजन में सीएम सैनी हुए शामिल, तिरंगा यात्रा में भी करेंगे शिरकत

CM Saini Reached kurukshetra
X
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह।
CM Saini Reached kurukshetra: कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह में शामिल हुए। इसके बाद तिरंगा यात्रा में भी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

CM Saini Reached kurukshetra: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह में शामिल हुए हैं। यहां पर सीएम सैनी के अलावा कई नेता यहां पर पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम सैनी दोपहर तीन बजे पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा के आयोजन शिरकत करेंगे। बता दें कि यह यात्रा पुलिस लाइन से लेकर द्रोणाचार्य स्टेडियम तक जाएगी। इस कार्यक्रम में हरियाणा के तमाम जिलों से लाखो लोग पहुंचे है।

इस दौरान सीएम सैनी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन की शुरुआत 2022 में की गई थी। इस आयोजन को हर साल उन शहीदों के याद में आयोजित किया जाता है जो देश को आजादी दिलाने में अपना सहयोग और इसके साथ ही उन्हें भी याद किया जाता है जो देश के बटवारे में मारे गए थे। उन्होंने कहा कि देश सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जो आर्थिक रूप से पांचवें स्थान पर है। इसके साथ ही उन्होंने जिले में होने प्रयोजना कार्यों का जिक्र किया।

वहीं, इस तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि सीएम नायब सैनी ही होंगे और इस तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा करेंगे। इसके साथ ही यहां पर पुलिस द्वारा यहां पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

2021 में हुई थी इस आयोजन की घोषणा

शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने केंद्र सरकार की ओर से 2021 में 14 अगस्त को राष्ट्रीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा था कि अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिलने के बाद भारत की एक भुजा पश्चिमी पंजाब कटकर इस्लामिक देश बना।

Also Read: सीएम ने लॉच किया ऑनलाइन पोर्टल, 50 लाख अंतोदय परिवारों को 500 रुपए में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

इतिहासकार कहते हैं कि इस दौरान 10 से 12 लाख लोगों की हत्या की गई थी। विभाजन की त्रासदी में मारे गए लाखों लोगों की याद में कुरुक्षेत्र में स्मारक भी बनाया जा रहा है। इस स्मारक का निर्माण लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां संग्रहालय भी बनाया जाएगा और भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय की यादों को इसमें संजोया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story