यमुना नदी में मिला महिला का शव: दोनों हाथ पर टैटू; एक पर लिखा- R.K और दूसरे पर ‘LOVE.R’

Haryana Crime News
X
हरियाणा के करनाल में काछवा रोड पर पश्चिमी यमुना नदी में एक महिला का तैरता शव मिला।
Yamuna River: यमुना नदी में मिला महिला का शव: कैथल की पश्चिमी यमुना में एक महिला का शव मिला है। महिला के हाथों चांदी की चूड़ियां और टैटू है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Yamuna River: आज दोपहर हरियाणा के करनाल में काछवा रोड पर पश्चिमी यमुना नदी में एक महिला का तैरता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने महिला का शव पानी में तैरता देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला जा सका। महिला के एक हाथ पर सितारों का टैटू बना हुआ है और ‘R.K’ लिखा हुआ है। जबकि उसके दूसरे हाथ पर ‘LOVE.R’ लिखा हुआ है।

महिला ने हाथों में चांदी की तीन चूड़ियां पहनी हुई हैं। इस महिला की उम्र लगभग 30 से 32 साल के बीच बताई जा रही है। महिला का चेहरा पूरी तरह से गल चुका है और अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की है।

पहचान कर पाना बेहद मुश्किल

इस मामले में जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शव की हालत देखकर प्रतीत हो रहा है कि ये शव लगभग एक हफ्ते पुराना है। महिला का चेहरा पूरी तरह से गल चुका है, ऐसे में उसे पहचान पाना बेहद मुश्किल है। महिला ने लाल रंग का सूट पहना है और उसके हाथों में चांदी की तीन चूड़ियां हैं। महिला के हाथों पर टैटू बने हैं। एक हाथ में सितारों का टैटू बना हुआ है और ‘R.K’ लिखा हुआ है। जबकि उसके दूसरे हाथ पर ‘LOVE.R' लिखा हुआ है।

शिनाख्त के लिए महिला का शव कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है और मौत की सही वजह जानने की कोशिश की जा रही है। वहीं गोताखोर का कहना है कि ये शव अंबाला या कुरुक्षेत्र की तरफ से बहता हुआ करनाल आ पहुंचा है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने 72 घंटों के लिए मॉर्च्युरी हाउस में रखवा दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जेल में कैदी ने की खुदकुशी: चार महीने से नहीं मिल रही थी जमानत, परिजनों ने लगाए ये आरोप

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story