A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Haryana Congress: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी में हलचल मची हुई है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के कई नेता इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया भी इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं, इसके अलावा कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस कड़ी में पूर्व कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने खुद को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग रखी है, इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
कांग्रेस ने ग्राउंड लेवल पर बहुत कुछ खोया- शमशेर सिंह गोगी
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार और नेताओं के लगातार इस्तीफे के बाद असंध विधानसभा सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी की प्रतिक्रिया सामने आई है। गोगी ने कहा कि कांग्रेस के पास 5 साल का समय है, हाईकमान चाहे तो सब कुछ हो सकता है। शमशेर सिंह गोगी ने कहा है, हाईकमान चाहे तो मुझे, 3 साल के लिए प्रदेश अध्यक्ष बना सकता है। इसके बाद चुनाव के दौरान किसी और को चेहरा बनाना होगा, तो हाईकमान बना सकता है।
शमशेर सिंह गोगी का कहना है, कांग्रेस ने ग्राउंड लेवल पर बहुत कुछ खो दिया है, पहले जो खोया है, उसे हासिल करना जरूरी है। चुनाव के दौरान बड़ी-बड़ी रैलियां करने की जरूरत नहीं है। हाईकमान जिसे ठीक समझे उसे प्रदेश अध्यक्ष बना सकता है।
सीनियर लीडर के इस्तीफे से पार्टी को हुआ नुकसान- शमशेर सिंह गोगी
शमशेर सिंह गोगी ने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उसे ही बनाना चाहिए, जो बिना विधायकों के मुख्यमंत्री न बनकर पार्टी को मजबूत करे। गोगी ने कहा कि पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी उसे वो बखूबी निभाएंगे, उन्होंने कहा कि सारी उम्र भर पार्टी के लिए काम किया है।
कैप्टन अजय सिंह यादव के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने पर गोगी ने कहा, "अजय यादव साहब एक सीनियर लीडर हैं। उन्होंने पार्टी क्यों छोड़ी, इसका कारण मेरे पास नहीं है, लेकिन बड़े लीडरों के पार्टी छोड़ने से बहुत नुकसान हुआ है।"
