हिसार में राखीगढ़ी महोत्सव की धूम: पगड़ी स्टॉल बनेगा युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र, 200 साल पुरानी वस्तुएं भी रहेंगी शामिल

Rakhigarhi Festival
X
हरियाणा में राखीगढ़ी महोत्सव।
Rakhigarhi Festival: हिसार में तीन दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पर्यटकों के बीच इस महोत्सव में आकर्षण का केंद्र क्या रहेगा जानिये।

Rakhigarhi Festival: हरियाणा के हिसार में आज यानी 20 दिसंबर शुक्रवार से तीन दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। इस महोत्सव के पहले दिन पर आज पर्यटन मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। महोत्सव में खेल संस्कृति व इतिहास का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। लोक पारंपरिक से जुड़ी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह महोत्सव हरियाणा के लोगों को पुरातत्व सभ्यता की संस्कृति से जोड़ेगा। इसके अलावा यह महोत्सव लोगों को हरियाणा की संस्कृति से भी अवगत करवाएगा।

महोत्सव में लगाई जाएंगी करीब 100 प्रदर्शनी

हिसार में महोत्सव का आयोजन 20 से 22 दिसंबर तक किया जाएगा। विरासत दि हेरिटेज विलेज के संयोजक डॉक्टर महा सिंह पूनिया ने महोत्सव में लगाई जाने वाली प्रदर्शनी के बारे में बताया। उनका कहना है कि महोत्सव में कुएं में इस्तेमाल होने वाली कांटे एवं बिलाई प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा करीब 200 साल पुराने 7 परतों वाले तेल वाले कूपे, लकड़ी गाड़ी के पहिए, तथा विशाल हुक्का और चरखे जैसी पुरानी वस्तुओं की प्रदर्शनी भी महोत्सव में देखने को मिलेगी। पुरातत्व विभाग के प्रधान सचिव कला रामचंद्रन का कहना है कि महोत्सव में करीब 100 प्रदर्शनी लगाई जाएंगी।

Also Read: अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव, बालीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने किया नृत्य, द्रौपदी डांस ड्रामा ने बांधा समा

महोत्सव में कौन-कौन से स्टॉल लगेंगे

उपायुक्त सी जयाश्रद्धा के मुताबिक महोत्सव में बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए किड्स जोन बनाया गया है। जिसमें जंपिंग झूला, नैनो कार झूला ,एयरप्लेन झूला, रेलगाड़ी झूला, वाटर रोलर और मिकी माउस की व्यवस्था की गई है। महोत्सव में कुश्ती ,कबड्डी, करीब 100 मीटर की दौड़ के मुकाबले का भी आयोजन किया जाएगा। स्टूडेंट्स और आमजन को पुरातात्विक साइटों पर विजिट करवाया जाएगा।

महोत्सव में पगड़ी स्टॉल भी युवाओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। जिसमें पगड़ी बंधाओ, फोटो खिंचाओ इवेंट का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में चौपाल, खेती-बाड़ी के प्राचीन औजार, तीन सौ साल पुराने ताले, तेल रखने के लिए इस्तेमाल करने वाले कूपा भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Also Read: कुरुक्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव, चंडीगढ़ में सीएम सैनी ने की घोषणा, बोले- 18 दिन तक चलेगा कार्यक्रम

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story