जनसंपर्क अभियान में बोले कैप्टन अभिमन्यु: चुनाव में संभावित हार देखकर कांग्रेस पूरी तरह बौखलाई, हजम नहीं हो रहा भाईचारा 

Women blessing Captain Abhimanyu.
X
कैप्टन अभिमन्यु को आशीर्वाद देती महिलाएं।
नारनौंद में भाजपा उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि विधानसभा चुनाव में संभावित हार को देखते हुए कांग्रेस पूरी तरह से बौखला चुकी है।

नारनौंद/हिसार: भाजपा उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि विधानसभा चुनाव में संभावित हार को देखते हुए कांग्रेस पूरी तरह से बौखला चुकी है। कांग्रेस के नेता भाजपा सरकार से हिसाब मांगने चले थे लेकिन अब संभावित हार से बौखलाकर अपने ही नेताओं पर जातीय टिप्पणी, क्षेत्रवाद व सम्प्रदायवाद की बात करने लगे हैं। कैप्टन अभिमन्यु मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान हलके के बास, मसूदपुर व डाटा गांवों में सभाएं कर रहे थे।

कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा भाईचारा

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा अमन, चैन व शांति वाला प्रदेश है और यहां की 36 बिरादरी भाईचारे से रहती है, लेकिन अमन, चैन व जनता का भाईचारा कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा। कांग्रेस के नेताओं को अपनी हार स्पष्ट नजर आने लगी है। यही कारण है कि अब कांग्रेस के नेता जातीय टिप्पणियों का सहारा लेने लगे हैं। एक ही परिवार तक सिमटी कांग्रेस के नेताओं को जनता चुनाव में सबक सिखाएगी, क्योंकि जनता जान चुकी है कि केवल भाजपा ही है जिसने अमन शांति कायम करके प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है।

कांग्रेस राज में किसानों से होता था मजाक

कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस से सवाल किया कि वह जनता के सामने स्पष्ट करें कि कांग्रेस शासन में कितनी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती थी। किसानों को मामूली मुआवजा देकर उनका किस तरह से मजाक उड़ाया जाता था। कांग्रेस शासन में एमएसपी के नाम पर केवल चार फसलों पर ही खरीदारी होती थी, जबकि भाजपा सरकार 24 फसलों की एमएसपी पर खरीदारी करती है। हरियाणा में उगाए जाने वाली 24 फसलों के एक-एक दाने की खरीद एमएसपी पर भाजपा सरकार करेगी। जबसे से यहां का चुनाव युवाओं व जनता ने संभाला है, तब से उनकी जीत सुनिश्चित हो गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story