कांग्रेस को लेकर बोले कैप्टन अभिमन्यु: खुद का हिसाब गड़बड़ाया, भाजपा का हिसाब मांगकर खुद के कारनामों पर डाल रहे पर्दा 

Former Finance Minister Captain Abhimanyu with the crowd during the Tiranga Yatra in Narnaund
X
नारनौंद में तिरंगा यात्रा में भीड़ के साथ पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु।
कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस के हिसाब मांगो अभियान पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस का खुद का हिसाब गड़बड़ाया हुआ है। कांग्रेस के नेता आपस में जूतम-पैजार कर रहे हैं।

नारनौंद/हिसार: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस के हिसाब मांगो अभियान पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस का खुद का हिसाब गड़बड़ाया हुआ है। कांग्रेस के नेता आपस में जूतम-पैजार कर रहे हैं और हिसाब मांगकर अपने कारनामों पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं। वास्तव में कांग्रेस के लोग जनता को गुमराह करके फिर से नौकरियों व तबादलों की मंडी लगाना चाहते हैं, लेकिन प्रदेश की समझदार जनता ऐसा नहीं होने देगी। कांग्रेस के लोगों को मुंह की खानी पड़ेगी और हरियाणा में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। कांग्रेस के कुशासन को लोग भूले नहीं है, जब हर वर्ग पर अत्याचार किए गए और पुलिस की मौजूदगी में थानों में खाद बंटवाई जाती थी।

तिरंगा यात्रा ने जागृत की राष्ट्रीयता

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा ने देश की जनता में राष्ट्रीयता की भावना जागृत की है। हर युवा, नौजवान, बुजुर्ग व महिला सहित हर वर्ग का नागरिक इस यात्रा में उत्साह से हिस्सा ले रहा है। कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि तिरंगा यात्रा में युवाओं सहित हर वर्ग ने हिस्सा लिया और अब ये सब अपने घर जाकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाएंगे। युवा वर्ग जान चुका है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही युवाओं सहित हर वर्ग व देश के हित सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक, आंतरिक व सामरिक रूप से मजबूत हुआ है। पड़ोसी देशों में जहां राजनीतिक अस्थिरता हो रही है, वहीं भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

बूथ स्तर पर करेंगे पार्टी को मजबूत

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु बताया कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा। कार्यकर्ता आज से ही पूरी मजबूती के साथ घर घर जाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी की नीतियों का प्रचार करने में जुट जाएं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story