नारनौंद में गरजते हुए बोले कैप्टन अभिमन्यु: नौकरियों में कांग्रेस ने किया जमकर भ्रष्टाचार, अब मांग रही हिसाब

BJP candidate Captain Abhimanyu running a public relations campaign.
X
जनसंपर्क अभियान चलाते भाजपा उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु। 
नारनौंद में कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा के कार्यों का कांग्रेस कहीं भी मुकाबला नहीं कर सकती। कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार अपने चरम पर था।

नारनौंद: भाजपा उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु ने जनता को सब्जबाग दिखा रही कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए कहा कि भाजपा के 10 साल के शासनकाल में हर क्षेत्र में हुए कार्यों का कांग्रेस कहीं भी मुकाबला नहीं कर सकती। कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार अपने चरम पर था। नौकरियों में जमकर भ्रष्टाचार किया गया। अब वही भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस हमसे हिसाब मांग रही है, पहले अपना हिसाब तो जनता को दें। कैप्टन अभिमन्यु हलके के गांव महजद में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा ने सदैव जनहित को दी प्राथमिकता

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने सदैव जनहित को प्राथमिकता दी। हर क्षेत्र का बिना भेदभाव समान विकास किया और जरूरतमंदों सहित हर पात्र को सरकारी नौकरियां उपलब्ध करवाई। महजद गांव में कांग्रेस के 10 साल के शासन में मात्र तीन युवाओं को सरकारी नौकरियां दी, जबकि भाजपा के 10 साल में 37 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। इसी तरह महजद में पीने के पानी की भारी कमी थी, हुड्डा शासन में लोग मांग करते ही रह गए लेकिन ग्रामीणों की मांग पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर खरकड़ी माइनर से मिलाकर गांव की जरूरत को पूरा किया।

कांग्रेस व विपक्षी दलों से रहें सावधान

कैप्टन अभिमन्यु ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस बार कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की चिकनी चुपड़ी बातों से सावधान रहें और क्षेत्र की तरक्की व विकास के लिए उन्हें अपना आशीर्वाद दें। हलके का भला केवल परिवार का व्यक्ति ही कर सकता है। नारनौंद हलका उनका परिवार है और यहां की जनता परिवार के सदस्य। जनता को चुनाव में केवल यही देखना है कि देश व प्रदेश ने सबसे ज्यादा तरक्की किस शासन में की है। विदेशों में भारत का डंका किस शासन में बजा है। पात्र युवाओं को नौकरियां किस शासन में मिली है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story