गुरुग्राम में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: रंजिश के चलते आपस में चले कुल्हाड़ी व चाकू, 2 युवकों की हालत गंभीर

Police registered a case against two people in the bloody conflict.
X
खूनी संघर्ष में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया। 
गुरुग्राम में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

गुरुग्राम: सोहना एरिया में पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष देखने को मिला। दोनों पक्षों के बीच जमकर कुल्हाड़ी व चाकू चले, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

रंजिश के चली कुल्हाड़ी व चाकू

पुलिस में दी शिकायत में जखोपुर निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसका लड़का संजय गांव में एक दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान जखोपुर निवासी आतिश दुकान पर आया। उसने संजय से कहा कि वह उसे देखकर जांघों को फटकारता है। जिस पर दोनों के बीच आपस में बहस हो गई। इसी दौरान आतिश ने लाठी डंडों से लैस अपने भाइयों व दोस्तों को बुला लिया। जबकि आतिश के पास कुल्हाड़ी थी और उसके भाई के पास चाकू था। उन्होंने आते ही संजय पर वार शुरू कर दिया। इसी दौरान संजय के भाई विक्रम, कृष्ण व उसकी मां व विक्रम की पत्नी पूनम उन्हें बचाने के लिए आए, तो उन्होंने उन पर भी वार कर दिया।

खूनी संघर्ष में कई लोग घायल

खूनी संघर्ष के दौरान संजय, विक्रम व कृष्ण को गंभीर चोटें आई है। वहीं विक्रम की पत्नी पूनम व उसकी मां व उसके पिता धर्मपाल को भी चोट लगी। जिनको सोहना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि पहले भी आतिश और संजय का झगड़ा हुआ था, जिसकी रंजिश के चलते उन्होंने बहाने से झगड़ा किया व उन पर वार शुरू कर दिया। मामले में थाना प्रभारी अजय वीर सिंह भड़ाना ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायत लेकर दो नामजद सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story