First Balika Panchayat: हरियाणा की पहली बालिका पंचायत की सरपंच बनीं स्तुति कंबोज, 9 पंच भी चुनी गईं

Haryana First Girl Panchayat
X
प्रदेश की पहली बालिका पंचायत की अस्तुति कंबोज बनी सरपंच।
Haryana First Balika Panchayat: फतेहाबाद में पहली बालिका पंचायत के चुनाव में 12वीं कक्षा की स्टूडेंट को सरपंच पद के लिए चुना गया है। इसके अलावा 9 पंचों का भी चुनाव किया गया है।

Haryana First Balika Panchayat: फतेहाबाद के बरसीन गांव में आज प्रदेश की पहली बालिका पंचायत के लिए चुनाव किया गया है। बालिका पंचायत की सरपंच 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अस्तुति कंबोज को बनाया गया है। अस्तुति की मम्मी उषा भी ग्राम पंचायत की सदस्य हैं। आज इसे लेकर 12 बजे तक वोटिंग हुई थी। बालिका पंचायत में सरपंच की पोस्ट के लिए 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। 185 में से करीब 132 वोट डाले गए थे। अस्तुति ने चुनाव में 22 वोट हासिल किए हैं।

सरपंच पद के लिए 11 उम्मीदवारों को कितने वोट मिले ?

जानकारी के मुताबिक,सरपंच पद के लिए चुनावी मैदान में खड़ी हुईं दूसरे नंबर पर रही साक्षी और अनुशिखा को 19-19 वोट मिले। इसके अलावा अनुराधा को 4, गुरकिरण जोत कौर को 9, ज्योति पुत्री पूजा रानी को 6, ज्योति पुत्री सुंदर दास को 16, नीशु को 4, पुष्पा को 0, महिमा को 15, सरोज को 5 व सुलोचना को 13 वोट मिले हैं। इस मौके पर चयनित सरपंच और पंच को डीसी मनदीप कौर, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ और जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

9 पंचों का भी चुनाव हुआ

सरपंच के अलावा 9 वार्डों में से पांच वार्डों में पंच का भी निर्विरोध चुनाव किया गया। वार्ड नंबर 1 में मनप्रीत, वार्ड नंबर 4 से जेसिका, वार्ड नंबर 7 से मनीषा, वार्ड नंबर 8 से प्रतिज्ञा और वार्ड नंबर 9 से सृष्टि निर्विरोध पंच चुनी गई। वहीं, वार्ड नंबर 2 में प्रोमिला, महक और सिमरन के बीच मुकाबला हुआ। सिमरन ने 13 वोट हासिल करके पंच बनी।

इसी तरह वार्ड नंबर 3 में एकता, निशु, रंजना ने चुनाव लड़ा था, जिसमें रंजना को 11 वोट लेकर पंच बनी। वार्ड नंबर 5 में दिलबाग की बेटी कोमल, नविका, सिमरन और रामकिशन की बेटी कोमल ने चुनाव लड़ा था। इनमें से कोमल की बेटी दिलबाग 15 वोट लेकर विजेता बनी। वार्ड नंबर 6 में आर्चि, एंजल और मिष्टी रही। इसमें एक वोट से मिष्टी जीती हैं।

Also Read: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, वैष्णो देवी यात्रा के लिए उचाना से जम्मू-कटड़ा के लिए बस सेवा शुरू

क्या काम करेगी बालिका पंचायत ?

जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ का कहना है कि बालिका पंचायत के जरिए बेटियों को कम्युनिटी गवर्नमेंट में भागीदारी करने का मौका दिया जाएगा। इससे बालिकाओं में नेतृत्व, जागरूकता और नागरिक जिम्मेदारी का विकास होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता और लैंगिक समानता जैसे मुद्दों पर यह बालिका पंचायत काम करेगी।

Also Read: सरवन सिंह पंधेर का छलका दर्द, खेतों में आग लगने की घटनाओं पर बोले- दोनों राज्यों की सरकार किसानों को मुआवजा दे

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story