सरवन सिंह पंधेर का छलका दर्द: खेतों में आग लगने की घटनाओं पर बोले- दोनों राज्यों की सरकार किसानों को मुआवजा दे

Sarwan Singh Pandher: पंजाब और हरियाणा में इन दिनों मौसम की मार की वजह से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने की घटनाओं की वजह से किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में भी खेतों में आग लगने के कारण अपनी फसलों को बचाने के दौरान किसान आग में झुलस गए। इसे लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने एक्स हेंडल पर पोस्ट के जरिये कहा है कि फसल बचाते-बचाते किसान मर जाता है, इसके बावजूद भी कोई भी मंत्री उनकी मदद के लिए आगे नहीं आता है। हादसे के बाद भी कोई भी नेता खेतों तक नहीं आता है।
खेतों में आग लगने से किशोर की हुई थी मौत
जानकारी के मुताबिक, पंजाब के फिरोजपुर जिले के नीलेवाला गांव में बीते दिन रविवार को खेत में आग लगने से 17 साल के करण की मौत हो गई। जबकि उसका साथी अर्जुन इस हादसे में गंभीर रूप से झुलस गया था। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक पर सवार होकर खेतों से गुजर रहे थे।
400 एकड़ फसल को हुआ नुकसान
धन्ना शहीद गांव के पास खेतों में लगी आग की चपेट में दोनों आ गए थे। इस हादसे में आग ने करीब 50 एकड़ खड़ी फसल और करीब 100 एकड़ में पराली के अवशेष को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे के बाद अगले दिन यानी सोमवार को भी पंजाब के गुरदासपुर के कलानौर के खेतों में आग लगने से करीब 400 एकड़ में फैली फसल भी जलकर राख हो गई थी। इसके अलावा ओलावृष्टि और बारिश की वजह से हरियाणा के भी 10 जिलों करीब एक लाख एकड़ में सरसों और गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
किसान सिस्टम और मौसम की बेरुख़ी से मरता है- पंधेर
इस घटना से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। पंजाब में लगातार इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इस नुकसान के भुगतान के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं। इस कड़ी में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पोस्ट के माध्यम से कहा कि फसल बचाते-बचाते तीन और किसान मर गए, किसी मंत्री की कुर्सी नहीं हिली, कोई नेता खेत तक नहीं आया। पंधेर ने कहा कि किसान की मेहनत से ही देश का पेट भरता है। वही किसान आज कभी मौसम से, कभी सिस्टम की बेरुख़ी से तिल-तिल मरता है।
फसल बचाते-बचाते तीन और किसान मर गए।
— Sarvan singh pandher (@PandherSarvan) April 22, 2025
किसी मंत्री की कुर्सी नहीं हिली, कोई नेता खेत तक नहीं आया।
जिसके दम पर देश का पेट भरता है, वही किसान तिल-तिल मरता है – कभी कर्ज़ से, कभी मौसम से, कभी सिस्टम की बेरुख़ी से। pic.twitter.com/2Qx5k8KGlK
अमेरिका भारत पर खेत सब्सिडी खत्म करने का दबाव बनाता है- पंधेर
पंधेर का यह भी कहना था कि अमेरिका लगातार भारत पर खेती की सब्सिडी खत्म करने का दबाव बना रहा है। खेती, डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्र में भारत अमेरिका से डील करने वाला है जो किसान विरोधी है। ऐसे में पंधेर ने सभी यूनियनों से इस समझौते के खिलाफ एकजुट होने के लिए कहा था।
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी वैंस चार दिनों के भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। ऐसे में उनके दौरे का विरोध किया जा रहा है। ऐसे में किसान मजदूर मोर्चा की ओर से कहा गया है कि वह पंजाब समेत पूरे भारत में 23 और 24 अप्रैल को केंद्र सरकार और अमेरिका के उपराष्ट्रपति के पुतले जलाए जाएंगे।
दोनों राज्यों की सरकार किसानों को मुआवजा दे- पंधेर
सरवन सिंह पंधेर ने बीते दिन यानी सोमवार को अमृतसर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरवन सिंह पंधेर ने कहा था कि पंजाब और हरियाणा में आलोवृष्टि और फसलों में आग लगने के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। ऐसे में दोनों राज्य की सरकारों यह अपील है कि इसका मुआवजा दिया जाए।
Also Read: चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, आयुष्मान भारत घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार