युवक को ब्लैकमेल करने का मामला: बंधक बनाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाली 2 महिला गिरफ्तार

Female accused with police team
X
महिला आरोपी पुलिस टीम के साथ
फतेहाबाद में एक युवक को बंधक बनाकर, उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया।

फतेहाबाद: भूना में एक युवक को बंधक बनाने, उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ युवक ने पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस मामले में दोनों महिला आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी, ताकि महिला आरोपियों के दो अन्य साथियों के बारे में भी पता लगाया जा सके। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

महिलाओं ने युवक की बनाई थी अश्लील वीडियो

भूना के संजय कुमार ने बताया कि 14 नवम्बर को वह किसी काम से बाजार गया था। उसकी गणेश कालोनी में रहने वाली आरोपी महिला के साथ जान-पहचान थी और मोबाइल पर भी बात होती थी। महिला के कहने पर वह बीयर लेकर उसके घर चला गया। वहां उस महिला के साथ एक अन्य महिला भी थी, जो हिसार की रहने वाली थी। तीनों ने वहां बैठकर बीयर पी। इसके बाद आरोपी महिलाओं ने षडयंत्र के तहत उसे फंसाते हुए उसके कपड़े उतरवा लिए। इसके बाद वहां आए सोनू नामक युवक ने उसकी महिला के साथ वीडियो बना ली। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंधक बनाकर बैठा लिया।

झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उसे रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। वह आरोपी महिलाओं को पैसे का प्रबंध करने का बहाना बनाकर बड़ी मुश्किल से बचकर निकला और पुलिस को शिकायत दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम से इंचार्ज डॉ. जोगेन्द्र सिंह को मौके पर बुलाया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने एक महिला के कब्जे से शिकायतकर्ता से छीना गया फोन व बाइक बरामद कर लिए। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story