हरियाणा में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष आना कैंसिल: हुड्डा ने किया रैली को संबोधित, कहा- सरकार बनते ही खोलेगा शंभू बॉर्डर

Congress Rally in Ambala
X
मल्लिकार्जुन खड़गे और भूपेंद्र हुड्डा।
Congress Rally in Ambala: अंबाला में चुनाव प्रचार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आना रद्द कर दिया गया है। अब रैली को भूपेंद्र हुड्डा संबोधित करेंगे।

Congress Rally in Ambala: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज सोमवार को अंबाला में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव प्रचार में शामिल होने वाले थे। लेकिन उनकी तबियत अचानक खराब होने के कारण उनका हरियाणा में आने का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से जानकारी दी गई है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अस्वस्थ्य हैं और इसके चलते वह किसी तरह की यात्रा करने में सक्षम नहीं है। इसलिए उनके हरियाणा दौरे को रद्द कर दिया गया है। अब हरियाणा में आयोजित दोनों रैलियों को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संबोधित किया ।

इस दौरान हुड्डा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सबसे पहले अंबाला में बंद शंभू बॉर्डर को खोलने का काम किया जाएगा। अपने संबोधन के दौरान पूर्व सीएम ने बीजेपी पर निशाना साधा।

बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी तैयारियां कर थी। वहीं, घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में भी आज दोपहर 12 बजे मल्लिकार्जुन खड़गे और भूपेंद्र सिंह हुड्डा रैली में शामिल होने वाले थे उसे भी रद्द कर दिया गया है।

जनता देगी विकास को वोट- निर्मल सिंह

अंबाला जनसभा को लेकर निर्मल सिंह मोहड़ा ने कहा यहां पर भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियों से जनता तंग आ चुकी है जिसके चलते अब लोग प्रदेश में बदलाव चाहती है और इस बार जनता विकास को वोट देगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर एक बार फिर से हरियाणा को विकासशील प्रदेश की लिस्ट में शामिल किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story