Anil Vij: मल्लिकार्जुन खड़गे के महाकुंभ वाले बयान पर गरजे हरियाणा के गब्बर, बोले- हिंदू समाज से कान पकड़कर मांगें माफी

Anil Vij on Mallikarjun Kharge: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का महाकुंभ पर एक विवादित बयान सामने आया है। जिसके बाद पार्टी के नेताओं ने खड़गे पर जमकर निशाना साधा है। लोगों के महाकुंभ स्नान करने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,'गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी नहीं जाएगी। जिसके बाद अनिल विज ने खड़गे के बयान पर तंज कसते हुए कहा है कि उन्होंने हिंदू समाज का अपमान किया है। अनिल विज ने खड़गे को हिंदू समाज से माफी मांगने के लिए कहा है।
अधर्मी लोग धर्म पर टिप्पणी नहीं कर सकते- अनिल विज
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के बयाने पर तंज कसते हुए अनिल विज ने कहा कि, मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिंदू समाज का अपमान किया है, इसके लिए उन्हें कान पकड़कर सारे हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए।' अनिल विज ने कहा कि हर व्यक्ति को समाज इजाजत देता है कि वह अपने-अपने तरीके से अनुष्ठान करें। कोई पूर्व में खड़ा होकर प्रार्थना करता है, कोई दक्षिण की ओर मुंह करके प्रार्थना करता है, कोई स्थिर होकर ध्यान करता है।
हर व्यक्ति की अपनी- अपनी आस्था है, विज ने कहा कि जो व्यक्ति धर्म को नहीं जानता, उसे इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। विज ने कहा कि, 'हमारे संविधान ने धर्म का अनुष्ठान अपने तरीके से करने की अनुमति दी है। किसी को किसी के धार्मिक अनुष्ठान पर टिप्पणी करने का हक नहीं है। अधर्मी लोग धर्म पर टिप्पणी नहीं कर सकते। खड़गे जी को कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए।'
अंबाला, हरियाणा: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर मंत्री अनिल विज ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 144 वर्षों के बाद जो महाकुंभ लगा है, उसमें डुबकी लगाने वालों के खिलाफ तंज़ कसा है। धर्म आस्था का विषय है। कोई पूर्व में खड़ा होकर ईस्ट को नमन करता है,… pic.twitter.com/D4L43RP6Lf
— IANS Hindi (@IANSKhabar) January 28, 2025
केजरीवाल पर भी साधा निशाना
अनिल विज ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हरियाणा यमुना के पानी में जहर घोल रहा है, लेकिन सच तो यह है कि केजरीवाल झूठे वादों से देश में जहर घोल रहे हैं। विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का 10 साल दिल्ली में राज रहा है। आज भी यमुना साफ नहीं हो सकी है, इसके बावजूद भी यमुना को साफ नहीं कर पाए हैं। विज ने कहा कि जो दिल्ली का गंद है, वो तो हम साफ नहीं करेंगे, वो तो केजरीवाल ही साफ करेंगे। विज ने कहा कि केजरीवाल अपनी नाकामयाबियों को केवल दूसरे पर डालते हैं।
Also Read: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बच्ची के साथ लगाए ठुमके
