Gujarat Lok Sabha Election Result 2024: गुजरात में लोकसभा की 26 सीटे हैं। जिसमें से सूरत लोकसभा सीट पर पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज की जा चुकी थी। मंगलवार यानी की 4 जून को 25 लोकसभा सीटों का रिजल्ट आया। जिसमें भाजपा ने 26 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज कर ली।
यहां जानें कौन किस सीट से कितने मतों के अंतर से चुनाव में जीत दर्ज की
| लोकसभा सीट | जीत | हार | अंतर |
| सूरत | - | - | - |
| महेसाणा | हरीभाई पटेल | रामजी ठाकोर | 328046 |
| अहमदाबाद ईस्ट | हसमुखभाई पटेल | हिम्मत सिंह प्रहलाद सिंह पटेल | 461755 |
| अहमदाबाद बेस्ट | दिनेशभाई मकवाणा | भारत योगेन्द्र मकवाणा | 286437 |
| जूनागढ़ | राजेश नारनभाई चुडासमा | हीराभाई अर्बनभाई जोतवा | 135494 |
| भरूच | मनसुखभाई धनजीभाई वसावा | चैतरभाई दामजीभाई वसावा | 85696 |
| गांधीनगर | अमित शाह | सोनल रमनभाई पटेल | 744716 |
| राजकोट | पुरुषोत्तमभाई रुपाला | धनानी परेश | 484260 |
| जामनगर | पूनमबेन मदाम | एड. जेपी मराविया | 238008 |
| भावनगर | निमुबेन बांभणिया | उमेशभाई मकवाणा | 455289 |
| छोटा उदयपुर | जशुभाई भीलूभाई राठवा | सुखराम भाई राठवा | 398777 |
| बरडोली | प्रभुभाई वसावा | सिध्दार्थ अमर सिंह | 230253 |
| नवसारी | सीआर पाटिल | नैषधभाई भूपतभाई देसाई | 773551 |
| खेड़ा | देवू सिंह चौहान | कालू सिंह डाभी | 357758 |
| सबरकंठा | शोभनाबेन बरैया | तुषार अमर सिंह | 155682 |
| दहोड | जसवंत सिंह भवोर | डॉ. प्रभाबेन किशोर सिंह | 333677 |
| आनंद | मितेश पटेल | अमित चावड़ा | 89939 |
| अमरेली | भरतभाई मनुभाई | जेनी थुमार | 321068 |
| पंचमहल | राजपाल सिंह जाधव | गुलाब सिहं चौहान | 509342 |
| बड़ोदरा | डॉ. हेमंग जोशी | जशपालसिंह पढियार | 582126 |
| बनासकांठा | डाभी भरतसिंहजी शंकरजी | डॉ. रेखाबेन चौधरी | 30406 |
| कच्छ | चावड़ा विनोद लक्ष्मी | नितेश पर्बतभाई ललन | 268782 |
| पाटन | डाभी भरतसिंहजी शंकरजी | चंदन जी ताला जी ठाकोर | 31876 |
| पोरबंदर | मनसुख मांडविया | ललित वसोया | 383360 |
| सुरेन्द्र नगर | चंदूभाई छगनभाई सिहोरा | रुतविक भाई मकवाणा | 261617 |
| वलसाद | धवल लक्ष्मण भाई पटेल | अनंत कुमार पटेल | 210704 |
25 सीटों पर जीती भाजपा
गुजरात में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 26 में से 25 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं एक सीट बनासकांठा जीतकर कांग्रेस ने अपना खाता खोल दिया है। कांग्रेस का 10 साल बाद गुजरात में खाता खुला है।
गांधीनगर सीट से अमित शाह 7 लाख वोटों से जीते
गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गृहमंत्री अमित शाह 7 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। शाह को 1010972 मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सोनल रमनभाई पटेल को 266256 वोट मिले हैं।
दो सीटों पर कांग्रेस आगे
गुजरात में पाटन लोकसभा सीट के बाद बनासकांठा से भी कांग्रेस प्रत्याशी जेनीबेन नागाजी ठाकोर आगे चल रही है। वहीं, इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ रेखाबेन हितेशभाई चौधरी 3 हजार वोट से पीछे चल रही हैं।
पाटन सीट पर कांग्रेस आगे
गुजरात की पाटन लोकसभा सीट पर 229591 वोटों के साथ कांग्रेस आगे चल रही है। चंदनजी तालाजी ठाकोर अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी के डीबी शंकरजी से 17799 वोट से आगे हैं। इसके अलावा सभी सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है।
गुजरात की 25 सीटों पर भाजपा आगे
गुजरात की पाटन लोकसभा सीट से चंदनजी तालाजी ठाकुर 15505 वोटों से आगे चल रहे हैं। यह गुजरात की एकलौती सीट है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा की ओर से दाभी भारत सिंह जी सिकरवार चुनावी मैदान में हैं।
5 सीटों पर कांग्रेस आगे
मतदान की गणना जारी है। जिसमें 20 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं 5 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। गांधीनगर सीट से अमित शाह 21 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
पहले रुझान में भाजपा आगे
गुजरात की 25 सीटों में चल रही वोटिंग के 14 सीटों का पहला रूझान आ गया है। जिसके अनुसार गुजरात में NDA 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि I.N.D.I गठबंधन को सिर्फ एक सीट मिली है।
गांधीनगर से गृहमंत्री हैं भाजपा के उम्मीदवार
गुजरात की सबसे हॉट सीट गांधीनगर है। यहां से गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के उम्मीदवार हैं। जिनका मुकाबला कांग्रेस की सोनल रमनभाई पटेल और बीएसपी के मोहम्मदनिश देसाई से है। शाह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 69.67% के साथ 894,624 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। सबकी निगाहें गांधीनगर सीट पर टिकी हुई हैं।
गुजरात में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान समाप्त होने के बाद 1 जून 2024 को एग्जिट पोल जारी हुआ। जिसमें अधिकांश एग्जिट पोल के अनुसार, गुजरात में भाजपा को 25-26 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कुछ एक्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस का खाता खुलते नहीं दिखाई दे रहा है। जबकि कुछ एक्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस और AAP को 0-1 सीट मिल सकती है।
2024: जानें किस एजेंसी का सर्वे क्या कह रहा
| एग्जिट पोल एजेंसी | बीजेपी+ | कांग्रेस+ | अन्य |
| जनता TV-INH-हरिभूमि | 25-26 | 0-1 | 0 |
| एक्सिस- आज तक | 25-26 | 0-1 | 0 |
| सी वोटर- एबीपी न्यूज | 25-26 | 1 | 0 |
| सीएनएक्स- इंडिया टीवी | 26 | 0 | 0 |
| न्यूज18 | 26 | 0 | 0 |
| चाणक्य- न्यूज24 | 24-26 | 0-2 | 0 |
| टीवी 9 | 26 | 0 | 0 |
| ईटीजी-टाइम्स नॉउ | 26 | 0 | 0 |
.