दिल्ली के लोग लाखों किलो आम रोजाना चट कर रहे, जानें सबसे ज्यादा बिकने वाली वैरायटी...

15 May 2024

दिल्ली के लोग आम खाने के इतने शौकीन हैं कि यहां रोजाना कई लाख किलो आम सप्लाई हो रहे हैं।

सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि मैंगोशेक भी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को खासा पसंद है।

दिल्ली में फलों के राजा यानी आम की लगभग सारी वैरायटी आसानी से मिल जाती हैं।

इन दिनों सफेदा आम का सीजन है। ये खाने में बेहद जूसी और खट्टा मीठा स्वाद वाला होता है।

दिल्ली की आजादपुर फल मंडी में यहां रोजाना करीब 12 लाख किलो आम आ रहे हैं। बाकी मंडियों में देखा जाए तो आंकड़ा 15 लाख के पार है।

आजादपुर फल मंडी से पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और राजस्थान में भी आम की सप्लाई किया जाता है।

सफेदा आम के अलावा बंगनपल्ली, हमाम, हापुस, अल्फांसो, तोतापरी, पैरी और सिंदूरा आम भी बिक रहे हैं।

फल विक्रेताओं की मानें तो अभी सफेदा आम की कीमत 80 से 120 रुपये किलो चल रहा है। जल्द ही, दशहरा आम भी मार्केट में आ जाएंगे।