दिल्ली में करंट लगने से महिला की मौत: परिजनों ने PWD पर लगाया लापरवाही का आरोप, अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

Woman Died in Delhi
X
दिल्ली में महिला की मौत।
Woman Died in Delhi: यमुना विहार में करंट लगने से महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए जा रही थी मृतका सड़क पर बारिश का पानी भरा था, उसमें पैर रखते ही करंट लगने से महिला की मौत हो गई।  

Woman Died in Delhi: यमुना विहार में वजीराबाद रोड किनारे सी-ब्लॉक की सर्विस रोड पर महिला की करंट लगने से मौत हो गई। जांच में सामना आया है कि यह हादसा यमुना विहार में पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से हुआ है। दरअसल, महिला अस्पताल में इलाज के लिए जा रही थी। सड़क पर बारिश का पानी भरा हुआ था। पानी में पैर रखते ही महिला को करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। लोगों ने आरोप लगाया है कि नाला और स्ट्रीट लाइट के खंभे पीडब्ल्यूडी के हैं। विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।

करंट लगने से मौत
जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम पूम था और वह 34 साल की थी। पूनम अपने परिवार के साथ गामड़ी एक्सटेंशन गली नंबर-19 में रहती थीं। वह किडनी संक्रमण की मरीज थी। वह जांच के लिएडाइग्नोस्टिक सेंटर पर जा रही थीं। उस दौरान सड़क पर वर्षा का जल भरा हुआ था। लोगों ने आरोप लगाया है कि घटनास्थल के पास लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से बाहर निकल रही तार से करंट पानी में पहुंच गया था। जैसे ही महिला ने पानी में पैर रखा तो करंट लगने से उसकी मौत हो गई। लोगों ने इस मौत को दोषी PWD विभाग को बताया है। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही की वजह से महिला की मौत हुई है।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जा रही है।

जांच के दौरान मृत निकली महिला
पूनम के परिवार में पति रविंद्र कुमार, 14 वर्षीय बेटा अर्णब है। पूनम के पति घर के नीचे ही परचून की दुकान चलाते हैं। पूनम का बेचा अर्णब की मानसिक हालत ठीक नही है। इलाज के लिए उनका बेटा अरुण आसिफ अली अस्पताल में भर्ती था। पूनम का भी अरुण आसिफ अली अस्पताल में उपचार चल रहा था। पूनम को भी गर्भाश्य में गांठ और पथरी के कारण किडनी में संक्रमण की आशंका थी। इलाज के लिए वह शनिवार सुबह यमुना विहार आई थीं। चाय की दुकान चला रहे मोहम्मद साजिद ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे हादसा हुआ। पानी में पैर रखते ही पुनम मुंह के बल सड़क पर गिर गई। मोरल नर्सिंग होम का एक गार्ड ने तुरंत ग्लव्ज और रबड़ के जूते पहनने के बाद महिला को बाहर निकाला। नर्सिंग होम में महिला की जांच की तो वह मृत निकली।

PWD विभाग पर लापरवाही का आरोप
पुलिस ने अपने बयान में बताया कि सर्विस रोड पर घटनास्थल के पास स्ट्रीट लाइट के खंभे के पैनल का दरवाजा खुले होने की वजह से वहां से तार निकल रही थी। इसी तार से सड़क पर भरे पानी में करंट पहुंचा। आस पास के लोगों ने PWD विभाग पर महिला की मौत का आरोप लगाया है उनका कहना है कि स्ट्रीट लाइट के खंभे पीडब्ल्यूडी के हैं। PWD विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। लोगों का कहना है कि काफी समय से नाला साफ नही कराया गया है। जिसकी वजह से जलभराव हुआ खंभों का रखरखाव भी ठीक से नहीं किया जाता है।

दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
घटना के करीब तीन घंटे बाद मृतका के भाई मनीष और मनोज अपने रिश्तेदारों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मनीष का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में भजनपुरा थाना पुलिस ने सुबह 11 बजे बताया। मृतका के परिजन का आरोप है कि PWD की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। परिजन का कहना है कि इस मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कर उनको न्याय दिलाया जाए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story