Logo
election banner
Weather News: दिल्ली में आज शाम से फिर मौसम का रुख बदलेगा। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी इसके साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है।

Mausam ki jankari: देश की राजधानी दिल्ली में आज शाम से मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक गुरुवार शाम और देर रात तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को घने बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही शाम और रात के समय तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 30 से 40 प्रतिशत प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। तेज हवाओं के साथ ही बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना भी है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बदलेगा मौसम 

वहीं, शुक्रवार यानी कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। इनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की कमी आ सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कुछ अधिक तेजी से विकसित हो रहा है। इसलिए इस सिस्टम का असर आज शाम से ही राजधानी पर दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का रुख, बढ़ते तापमान पर लगेगा ब्रेक

20 अप्रैल से बढ़ेगा तापमान

बारिश के बाद दिल्ली वालों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी। अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से ज्यादा पर नहीं पहुंच पाएगा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अप्रैल में फिलहाल लू चलने के आसार नहीं हैं। वहीं, तापमान भी 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा। बता दें कि दिल्ली में बीते कुछ दिनों से तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। हालांकि, 20 अप्रैल को मौसम साफ हो जाएगा। आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं। धूप की वजह से तापमान तेजी से बढ़ेगा। फिर लोगों को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

5379487