A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Yamuna Pollution: दिलवालों की दिल्ली में दिवाली से पहले ही प्रदूषण ने अपना बसेरा बना लिया है। वायु प्रदूषण हो या नदियों में बढ़ता जल प्रदूषण दोनों ही कारणों से दिल्लीवासी परेशान हैं। दिवाली के बाद छठ का त्योहार आने वाला है, इस त्योहार में बड़ी संख्या में लोग पूजा करने यमुना तट पर आते हैं और डुबकी लगाते हैं। कुछ सालों पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वे दिल्ली को साफ करेंगे और खुद भी इसमें डुबकी लगाएंगे। हालांकि न ही अभी तक दिल्ली की यमुना साफ हुई हैं और न ही उन्होंने डुबकी लगाई है, लेकिन आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में डुबकी लगाई है।

वीरेंद्र सचदेवा ने लगाई यमुना में डुबकी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार की सुबह आईटीओ के यमुना घाट पर डुबकी लगाई। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल और आतिशी को यमुना में डुबकी लगाने का निमंत्रण दे रहे हैं और उन्होंने दो कुर्सियां भी लगवाई हैं। लाल कालीन की व्यवस्था की है क्योंकि जो लोग शीश महल में रहते हैं, उन्हें लाल कालीन की आदत होती है। अगर केजरीवाल जी आते हैं तो खुशी होगी। उन्हें सीएम पद पर रहते हुए यमुना को साफ कराने के लिए 8500 करोड़ मिले थे, जिसका जवाब उन्हें जनता को देना चाहिए।


केजरीवाल को दी चुनौती

वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल को चुनौती दी है कि यमुना घाट पर आएं और यहां का निरीक्षण करें। साथ ही उन्होंने कहा कि वे इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब वे यमुना में डुबकी लगाएंगे। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से भी यमुना तट पर आने की बात कही।

आतिशी ने यमुना के प्रदूषण पर बीजेपी को ललकारा था

बता दें कि दिल्ली की सीएम आतिशी कल यानी बुधवार को वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने यमुना प्रदूषण के लिए हरियाणा की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। आतिशी ने कहा था कि हरियाणा सरकार जानबूझकर यमुना में औद्योगिक वेस्टेज छोड़ रही है। पानी में अमोनिया का लेवल भी बढ़ रहा है। उन्होंने दिल्ली वायु प्रदूषण के लिए भी हरियाण सरकार को घेरा था। यहां पढ़िये विस्तृत खबर...  

ये भी पढ़ें: Delhi Pollution Update: दिवाली से पहले जहरीली हुई दिल्ली की हवा, रेड जोन में पहुंचे 12 इलाके, आनंद विहार टॉप पर